फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मां डाल रही थी बेटी की रंगरलियों में खलल तो उठाया खूनी कदम, प्रेमी को रात में घर बुला किया ये घिनौना काम

Sat, 17 Jul 2021 10:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
daughter's boyfriend brutally killed her mother, police shocked
प्रेमी से कराई मां की हत्या: जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर बेटी ने प्रेमी को घर बुलाकर बुधवार रात मां की हत्या करा दी। घर पहुंचे प्रेमी ने सोते समय प्रेमिका की मां के सिर पर ईंट से वारकर हत्या करने के बाद शव आंगन में फेंककर भाग निकला। बेटी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी पुलिस ने बरामद की है। सदर कोतवाली के हुसैनगर निवासी बचान लोध अचलगंज के नेवरना मरोई निवासी युवक ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार को वह ट्रैक्टर लेकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में खेत की जुताई करने गया था। घर पर उसकी 45 वर्षीय पत्नी पप्पी, 17 वर्षीय बेटी व दो मासूम बेटे थे। रात 2:30 बजे बेटी ने पिता को बताया कि मां का शव आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसने पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दी।
daughter's boyfriend brutally killed her mother, police shocked
प्रेमी से कराई मां की हत्या: मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे घर पहुंचा बचान पत्नी का शव देख कांप गया। मौके पर सीओ सिटी कृपाशंकर व सदर कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे और जांच की। महिला का शव औधें मुंह (पेट के बल) मिला। सिर पर वजनी चीज से वारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पीठ व सिर में चोट के निशान मिले। मृतका की बेटी व दोनों बेटों से पूछताछ की गई। उन्होंने किसी तरह का शोर या आवाज न सुनने की बात बताई। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका व उसकी बेटी के मोबाइल कब्जे में लेकर सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल निकाली। इसमें बेटी द्वारा पड़ोस में रहने वाले सलमान से बातचीत होने की पुष्टि हुई।

 
daughter's boyfriend brutally killed her mother, police shocked
प्रेमी से कराई मां की हत्या: घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि चार साल से उसका मृतका की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 10 दिन पहले पप्पी ने उसकी प्रेमिका को धमकी दी थी कि वह सलमान से मिलना छोड़ दे नहीं तो सलमान की हत्या करवा देगी। इसके बाद प्रेमिका ने मां की हत्या की योजना बनाई और बुधवार रात एक बजे उसे घर बुला लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
daughter's boyfriend brutally killed her mother, police shocked
प्रेमी से कराई मां की हत्या: मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका की मदद से चारपाई पर सो रही पप्पी पर हमला किया। खुद को बचाने के लिए वह भिड़ी तो आंगन में घसीटकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस मृतका की बेटी को कोतवाली लाई और पूछताछ की। हत्या कराने का सच स्वीकार करने के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई। हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर वापस कोतवाली ले आई। इसके बाद एसपी आनंद कुलकर्णी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की बेटी से उसके मोबाइल के संबंध में जानकारी ली तो उसने मोबाइल न होने की बात कही।

 
विज्ञापन
daughter's boyfriend brutally killed her mother, police shocked
प्रेमी को घर बुलाकर कराई मां की हत्या  - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई ने पुलिस को बहन के पास मोबाइल होने की जानकारी दी। घर में तलाश कराई गई तो बोरी के पीछे मृतका व उसकी बेटी का मोबाइल और पर्स मिला। मृतका के पर्स में दो हजार रुपये भी मिले। पुलिस के अनुसार मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह 4 बजे तक की कॉल डिलीट हैं। यहीं से पुलिस को बेटी पर शक हो गया। सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता घर के बाहर पड़ोसी सलमान के दरवाजे तक जाकर लौट आया। इस क्लू व मृतका की बेटी के मोबाइल में सलमान से बातचीत के प्रमाण मिलने पर पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर सलमान ने सच उगल दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed