फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरी तट से टकराया चक्रवाती तूफान, जानिए क्या है फैनी का अर्थ और कैसे पड़ा ये नाम

Fri, 03 May 2019 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 May 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
cyclone fani reaches to pori and its effect in up
प्रतीकात्मक फोटो
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखने लगा है। मध्य यूपी में कानपुर परिक्षेत्र में शनिवार को यह तूफान आ सकता है। मौसम विभाग का आकलन है कि चक्रवात की हवाओं की रफ्तार यहां पहुंचते-पहुंचते एक चौथाई से भी कम हो सकती है। पश्चिमी यूपी के जिलों में इसकी रफ्तार और कम रहेगी। पूर्वी हवाओं ने आकर परिक्षेत्र में अधिकतम तापमान घटा दिया है। चक्रवात के यहां आने के मद्देनजर मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
cyclone fani reaches to pori and its effect in up
फैनी तूफान - फोटो : पीटीआई
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात शुक्रवार को पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में पहुंचेगा। सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि यह अनुमान जाहिर किया जा रहा है कि चक्रवात जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा इसकी तीव्रता कम होती जाएगी। कानपुर परिक्षेत्र में चक्रवाती हवाओं की गति 25-30 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
cyclone fani reaches to pori and its effect in up
फैनी तूफान (सांकेतिक)
इसके बाद हवाओं की रफ्तार घटती जाएगी। गुरुवार को पूर्वी हवाओं के आने के कारण बदली छा गई। बदली की वजह से बुधवार की तुलना में गुरुवार को दो डिग्री सेल्सियस तापमान घट गया लेकिन रात का तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। इससे रात को अधिक गर्मी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बदली से धूप हल्की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
cyclone fani reaches to pori and its effect in up
फैनी तूफान (सांकेतिक)
आद्रता बढ़ गई जिससे अधिकतम तापमान घट गया। रात को बदली की वजह से जमीन से निकलने वाली गर्मी ऊपर वातावरण में नहीं जा पाई। इससे रात का तापमान बढ़ा है। इस सप्ताह आसमान में मध्यम बादल छाए रहेंगे।

 
विज्ञापन
cyclone fani reaches to pori and its effect in up
फैनी चक्रवात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फैनी लैटिन भाषा का शब्द है, इसका मतलब होता है मुक्त। चक्रवाती तूफान का फैनी नाम बांग्लादेश ने सुझाया है। इस नाम का चयन 64 नामों के पूल से लिया गया है। नॉर्थ इंडियन ओशन बेसिन के आठ  देश अपनी ओर से चक्रवाती तूफानों के अलग-अलग नाम सुझाते हैं। इन्हीं नामों से एक का चयन किया जाता है। यह व्यवस्था विश्व मौसम विभाग (डब्ल्यूएमओ) ने बनाई है। क्षेत्र के लिहाज से डब्ल्यूएमओ की रीजनल ट्रोपिकल साइकलोन कमेटी इस संबंध में निर्णय लेती है। चक्रवाती तूफानों का नाम चयन करने में वर्ष के अंक का भी ध्यान रखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed