फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने पहुंची महिला ने हाथ जाेड़कर कहा...साहब वाे लाेग मेरे बच्चे काे मेरी अांखाें के सामने जला देंगे

Sat, 31 Mar 2018 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
women reached to police station in up for his child
डेमाे पिक
यूपी के अाैरैया जिले के एक थाने में गुरुवार काे अपने गाेद में बच्चा लिए एक महिला बदहवास हालत में पहुंची ताे वहां माैजूद हर काेई हैरान हाे गया। महिला ने कप्तान से कहा साहब मेरे बेटे काे बचा लाे नहीं ताे वाे दरिंदे मेरी अांखाें के सामने इसे जिंदा जला देंगे। 





 

women reached to police station in up for his child
थाने पहुंची पीडि़ता

कानपुर देहात की सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले अयाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी ब्रजेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र भी हुआ जो कि नौ वर्ष का है। दो साल पहले उसके पति ब्रजेश, ससुर लाल सिंह, जेठ गब्बर सिंह व उसकी पत्नी उसे परेशान कर उत्पीड़ित करते थे।
 

 

women reached to police station in up for his child
पुलिस से लगाई मदद की गुहार

विपक्षियों ने उसको व उसके पुत्र को कई बार मारने का भी प्रयास किया था। जिसकी रिपोर्ट अयाना थाने में दर्ज कराई थी। उत्पीड़न से तंग होकर वह अपने ससुराल से दूर औरैया शहर में अपने बेटे के साथ रहने लगी पर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने बताया एक बार ताे ससुराल वालाें ने मेरी अांखाें के सामने बेटे काे जिंदा जलाने का प्रयास किया। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
women reached to police station in up for his child
डेमाे पिक
वह संजय गेट के पास अपनी समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र लिखवा रही थी तभी आरोपी आ गए और उसके साथ गाली-गलौज कर उसे लात-घूसों से पीट डाला। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। महिला ने एसपी से उसकी व उसके पुत्र की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed