फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर सेंट्रल से अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, दो बैगाें में भरा था कुछ एेसा कि मच गया हड़कंप

Fri, 30 Mar 2018 09:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
international tortoise skin Smugglers Arrested in kanpur
डेमाे पिक
एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को कानपुर रेलवे स्टेशन से एक अन्तर्राष्ट्रीय कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। सलीम शेख नाम का यह तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है और काफी दिनों से इटावा, औरैया, कानपुर व आसपास के अन्य जिलों से कछुआ की झिल्ली (कैलिपि) खरीदने का धंधा कर रहा था।


 
international tortoise skin Smugglers Arrested in kanpur
अाराेपी युवक
उसके पास से कछुए की 27 किलो झिल्ली बरामद की गई है। एसटीएफ ने उसे रेलवे स्टेशन पर उस समय गिरफ्तार किया, जब वह ब्रम्हपुत्र मेल से मालदा जाने की तैयारी में था।
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक अलग टीम का गठन किया गया है।

 
international tortoise skin Smugglers Arrested in kanpur
कछुए की झिल्ली दिखाते अधिकारी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि इटावा, एटा, मैनपुरी, औरैया व फर्रूखाबाद व आसपास केजिलों में बड़े पैमाने पर कुछओं की झिल्ली निकालकर उसे सुखाकर पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते चीन, हांगकांग व मलेशिया भेजने का अवैध धंधा चल रहा है। एसटीएफ के एएसपी चतुर्वेदी केनेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि मालदा निवासी कुछआ तस्कर सलीम शेख पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में कछुए की झिल्ली खरीद रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
international tortoise skin Smugglers Arrested in kanpur
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा गया तस्कर
तभी से एसटीएफ उसके पीछे लगी थी। इसी बीच टीम को पता चला कि सलीम कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाला है। लिहाजा एसटीएफ और कानपुर वन विभाग की टीम शुक्रवार को तड़के 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचकर सलीम को दबोच लिया। उसके पास से दो बैग में रखा हुआ कछुए की 27 किलो झिल्ली समेत मोबाइल उसका मतदाता पहचान पत्र बरामद किया गया है।
 
 
विज्ञापन

5000 प्रतिकिलो की दर से बिकती है झिल्ली

international tortoise skin Smugglers Arrested in kanpur
एसटीएफ टीम के साथ अाराेपी
तस्कर सलीम ने पूछताथ में पुलिस को बताया कि कछुए की कैलिपि वह 5000 रुपये प्रति किलों की दर से खरीदता है और ऊंचे दामों में पश्चिम बंगाल के व्यापारियों को बेचता है। वह इस काम को बहुत दिनों से कर रहा है। उसने पुलिस को पश्चिम बंगाल के कई व्यापारियों के भी नाम बताए हैं। वन विभाग की टीम ने सलीम के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed