खाना खाकर छत पर साेने गया था परिवार, सुबह खून से लथपथ मिली महिला की लाश के पास पड़ा था तमंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन थाना क्षेत्र के मैदों खेड़ा गांव में मंगलवार की देररात छत पर बच्चों के साथ सोई एक महिला की संदिग्ध हालात में तमंचे की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज और बच्चों की चीखपुकार के बाद पति और मोहल्ले के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंचे एसओ ककवन, सीओ बिल्हौर ने मामले की गहनता से जांच के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
पीड़ित पति की तहरीर पर ककवन पुलिस ने दो अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैंदों खेड़ा गांव में सर्वेश कुमार अपनी पत्नी सरला देवी (39) और तीन बच्चों सपना, अनुज और शिवम के साथ रहते हैं। सरला कन्नौज जिले के ठठिया सीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थी। पति सर्वेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सोने चला गया था।
गर्मी के कारण पत्नी और बड़ी पुत्री-पुत्र छत पर सोए थे, जबकि वह अपने छोटे बेटे अनुज के साथ बरामदे में सोया था। बताया कि रात 12 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा देख वह सन्न रह गए। सरला के सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी थी। पुलिस को सूचना दी गई।