फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने सात साल की बेटी का आधा गला काटा और शराब पीकर सो गया, रात भर तड़पती रही मासूम और सुबह...

Wed, 18 Apr 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Apr 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Killer father do daughter Heinous murder in dehradun
murder

मासूम हेलिना की मासूमियत ही उसकी जान की दुश्मन बन गई। वह पिता को देने के लिए जो चाकू लेकर गई थी, उससे ही उसका गला रेत दिया गया। इसके बाद वह पूरी रात फर्श पर पड़ी तड़पती रही। सुबह उसने बड़ी बहन से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन डरी-सहमी बड़ी बहन एंजल उसकी कोई मदद नहीं कर सकी।





 

Killer father do daughter Heinous murder in dehradun
murder

रात को नशे में धुत होकर बेटी का गला काटने वाला विक्टर पूरे दिन सोया रहा। पत्नी माही ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि वह नशे में पूरे दिन सोया रहा। इस दौरान उसने एक बार भी हेलिना के बारे में नहीं पूछा।

Killer father do daughter Heinous murder in dehradun
murder

सात साल की मासूम बेटी का गला काटने के मामले में आरोपी पिता विक्टर की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड को लेकर कई हैरतअंगेज बातें सामने आईं हैं। शिवानी और उसके भाइयों से झगड़ा करने के बाद विक्टर जब घर लौटा तो वह मन ही मन शिवानी से बदला लेने की ठान चुका था। उसने शिवानी के तीनों बच्चों को मौत के घाट उतारने की साजिश रच ली थी। वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और खाने में नशीली दवा मिला दी। हालांकि दवा की मात्रा कम होने के कारण किसी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Killer father do daughter Heinous murder in dehradun
murder

रात का खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी करने लगे। आरोपी ने बताया कि वह हमेशा चाकू अपने पास रखकर सोता था। रात को बेटी हेलिना उसके पास चाकू लेकर आई। चाकू पकड़ते ही नफरत की आग में जल रहे विक्टर ने उसका गला काट दिया। मासूम हेलिना वहीं फर्श पर गिर पड़ी।

विज्ञापन
Killer father do daughter Heinous murder in dehradun
murder

पत्नी माही और बड़ी बेटी एंजल एकाएक हुए इस घटनाक्रम से सकते में आ गए। विक्टर ने माही को विश्वास में लिया और बेटी एंजल को किसी से भी कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देकर सुला दिया। सुबह जब एंजल उठी तो हेलिना जिंदा थी। उसने कहा कि मुझे अस्पताल ले चलो, लेकिन डरी-सहमी एंजल उसकी कोई मदद नहीं कर सकी। कुछ देर बाद तड़प-तड़प कर हेलिना की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed