{"_id":"5a6222c24f1c1b81268b5459","slug":"woman-murdered-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति ने बताया पत्नी चलाती थी सेक्स रैकेट, उन्हाेंने ही मारी गाेली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने बताया पत्नी चलाती थी सेक्स रैकेट, उन्हाेंने ही मारी गाेली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में घर में घुसकर बदमाशाें ने घर में माैजूद पति काे कमरे में बंद कर एक महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर गाेली मार दी। एक अनजान महिला ने दरवाजा खाेलकर पति काे कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस की सहायता से महिला काे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है महिला के सिर में एक गाेली फसी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
घर में घुसकर एलआईसी एजेंट की पत्नी को गोली मारी
डेमो पिक
गौतम विहार बारासिरोही, कल्याणपुर में शुक्रवार को एलआईसी एजेंट सुरेंद्र सिंह के घर घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पत्नी की कनपटी पर गोली मार दी। इससे पहले घर में मौजूद सुरेंद्र को तमंचा सटाकर बदमाशों ने ड्राइंग रूम में बंद कर दिया। बदमाशों के भागने के बाद सुरेंद्र के शोर मचाने पर एक महिला ने दरवाजा खोलकर सुरेंद्र को बाहर निकाला। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अखिलेश कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौकेपर पहुंचकर जांच की।
पति भी शक के घेरे में, पुलिस कर रही पूछताछ
डेमो पिक
एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे सेक्स रैकेट का विवाद सामने आया है। सुरेंद्र और एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरेंद्र सिंह मूलरूप से महेरा रसूलाबाद (कानपुर देहात) के रहने वाले हैं। यहां गौतम विहार बारा सिरोही में दूसरी पत्नी राधा (38) केसाथ रहते हैं। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी पहली पत्नी पदमा की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने कहा, पत्नी सेक्स रैकेट चलाती थी, उसी का विवाद
डेमो पिक
सुरेंद्र ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह एलआईसी ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे। राधा कमरे में सो रही थी। उसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे तीन बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उनके तमंचा सटाकर राधा के बारे में पूछा। उन्होंने जैसे ही राधा के कमरे में सोने की बात कही, तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर ड्राइंग रूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कमरे में गए और राधा को गोली मारकर भाग निकले।
विज्ञापन
तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात की
डेमो पिक
उसी दौरान काम की तलाश में आई एक बुजुर्ग महिला ने ड्राइंग रूम का दरवाजा खोला। ड्राइंग रूम से निकलने के बाद उन्होंने मोबाइल के जरिए यूपी-100 पर घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद एसएसपी, एसपी पश्चिमी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ पहुंचे। राधा को एम्बुलेंस से हैलट भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि राधा सेक्स रैकेट चलाती थी।