फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक में हुई मुलाकात प्यार में बदली फिर मिला धाेखा ताे संबंध बनाने के बाद कर दी बेरहमी से हत्या

Mon, 12 Mar 2018 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Mar 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
woman killed in extramarital affair
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां बैंक में काम करने वाले एक युवक काे युवती से प्यार हाे गया। दाेनाे का प्यार परवान चढ़ा ताे शादी करने की कसमें खा लीं पर फिर कुछ एेसा हुअाा की दाेनाें के प्रेम संबंधाे में दरार अा गई। जानिए क्या है पूरा मामला।  


 
 


 

woman killed in extramarital affair
डेमो पिक

एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूनम शादी से पहले सिंहपुर स्थित आस्था नर्सिंग होम में काम करती थी। नर्सिंग होम के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उसका खाता था। दो साल पहले बैंक में आते-जाते वक्त पूनम की मुलाकात नयापुरवा हिंगूपुर, बिठूर के नीरज मौर्या से हो गई थी। नीरज बैंक में लगे जनरेटर के मालिक मनोज का कर्मचारी है। वह जनरेटर चलाता है। 

woman killed in extramarital affair
डेमो पिक

नीरज और पूनम की मुलाकात प्यार में बदल गई। एक साल पहले दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन नीरज के परिजनों ने इसका विरोध किया। इस वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकी थी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 17 फरवरी को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पूनम की शादी अंकुश के साथ हो गई थी। उसी दिन पति के साथ पूनम प्रेमी नीरज से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed in extramarital affair
डेमो पिक

तब नीरज ने पूनम की शादी पर खुशी जताई थी, लेकिन वह प्यार में धोखा मिलने से नाराज था। सात मार्च को नीरज ने फोन कर पूनम को बैंक में बुलाया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर सीढ़ियों पर ले जाकर पूनम की उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शव छोड़कर बैंक में काम करने चला गया था।

विज्ञापन
woman killed in extramarital affair
हत्यारोपी नीरज

बैंक बंद होने के बाद उसने सीढ़ियों से पूनम का शव उठाया और करीब 500 मीटर दूर गंगा बैराज रोड के पास मंटोरा फार्म हाउस के पास झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला था। इस दौरान उसने पूनम के शरीर के जेवरात उतार लिए थे और फोन भी ले लिया था। बैंक परिसर में नीरज ने पूनम के साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उसकी हत्या कर दी। शव साढ़े तीन घंटे तक बैंक परिसर में बनी सीढ़ियों पर पड़ा रहा, लेकिन वारदात की किसी को भनक नहीं लगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed