फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पति की इस आदत से तंग आकर पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, घर के बाहर फेंका शव

Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered husband along with daughter in jalaun
बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति की आए दिन गाली गलौज व मारपीट से तंग आकर पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर सरिया व हथौड़ा से पीट पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां-बेटी को पकड़कर कोतवाली ले आई।
Wife murdered husband along with daughter in jalaun
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी कृष्णा दोहरे (52) पुत्र गंगाराम दोहरे का रक्तरंजित शव सोमवार सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। सुबह घूमने निकले लोगों ने जब घर के बाहर उनका शव देखा तो पुलिस को उनकी हत्या की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाल सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीओ सुबोध गौतम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Wife murdered husband along with daughter in jalaun
आरोपी मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस ने हत्या के संबंध में जब जानकारी की तो पता चला कि मृतक ने दो शादियां की थीं। दूसरी पत्नी वंदना व तीन बेटियां मनीषा (विवाहित), दूसरी वंदना व छोटी बेटी प्रीति है। घटना के संबंध में वंदना ने बताया कि उनके पिता कृष्णा काफी क्रूर व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murdered husband along with daughter in jalaun
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
छोटी-छोटी बातों को लेकर मां बेटियों की बेरहमी से पिटाई करते थे। जिसके चलते सभी परेशान थे। रविवार की रात करीब आठ बजे उन्होंने मां बेटी जमकर पिटाई की थी। इतना ही नहीं पिटाई करने के बाद भी जब उनका गुस्सा शांत नही हुआ तो वह मां बेटी को केरोसीन डालकर जलाने की धमकी देकर घर से निकल गए। रोज रोज की मारपीट से तंग व जान जाने के डर से भयभीत मां बेटी ने जान बचाने के लिए सरिया व हथौड़ा रख लिया।
विज्ञापन
Wife murdered husband along with daughter in jalaun
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देर रात जैसे ही पिता घर आये तो मां बेटी ने उन पर सरिया व हथौड़े से प्रहार कर दिया। कृष्णा को बचने का मौका भी नहीं मिला। गुस्साई मां बेटी तब तक प्रहार करती रहीं जब तक कि कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने उनके शव को घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने मां बेटी को पकड़कर कोतवाली में बैठाया है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिया व हथौड़ा के साथ खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed