फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच मिनट में मैगी तैयार हाेने की गारंटी नहीं है पर 15 मिनट में तमंचा बना देता है यह शख्स

Sat, 17 Mar 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Mar 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
up police caught man who made tamancha with in 15 minute
डेमाे पिक
यह बात सुनने में ताे बहुत अजीब लगेगी पर सच यही है। अगर अापके पास जरूरी सामान है ताे इस अादमी के हाथाें में वाे जादू है जाे 15 मिनट में एक तमंचा तैयार कर देता है। इसे इस अवैध कारोबार में इसे एक या दाे बार नहीं छठवीं बार पकड़ा गया है।
up police caught man who made tamancha with in 15 minute
मास्टरमाइंड वृद्ध व उसके साथी
फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने के अल्लीपुर भादर गांव में पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे मास्टरमाइंड वृद्ध व उसके साथी को दबोचा गया। पुलिस ने यहां से उपकरण, बने व अधबने तमंचे बरामद किए हैं। खास बात यह है कि यदि जरूरी सामान है तो वृद्ध दस से पंद्रह मिनट में एक तमंचा तैयार कर देता है। इसे इस अवैध कारोबार में छठवीं बार पकड़ा गया है।

 
up police caught man who made tamancha with in 15 minute
डेमाे पिक
पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी सच्चिदानंद त्रिपाठी ने फोर्स के साथ अल्लीपुर भादर गांव में जयलाल लोधी के नलकूप में छापेमारी की। जयलाल और उसके साथी अदालत विश्वकर्मा को दबोचा गया। अदालत खागा कोतवाली के टेकारी गांव का निवासी है। मौके पर दोनों तैयार तमंचों को देख परख रहे थे। छप्पर के नीचे तमंचा बनाने का सामान, अर्धनिर्मित तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police caught man who made tamancha with in 15 minute
डेमाे पिक
दोनों आरोपियों को असलहा फैक्ट्री संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला। अदालत विश्वकर्मा के असलहा फैक्ट्री संचालन में छठवीं बार पकड़े जाने की बात सामने आई। उस पर मारपीट व जानलेवा हमले के दो मामले दर्ज हैं। दो बार बाइक से असलहे बेचने जाते वक्त पुलिस उसे पकड़ चुकी है।



 
विज्ञापन
up police caught man who made tamancha with in 15 minute
डेमाे पिक
एक बार मिनी गुंडा एक्ट में और दो बार तमंचे के साथ पकड़ा जा चुका है। कुल 11 मामले आरोपी पर दर्ज हैं। उसने सैकड़ों की तादाद में अवैध असलहे बनाकर बेचना कबूल किया है। उसका साथी जयलाल लोधी तीसरी बार पकड़ा गया है। पुलिस को मौके से लोहे की भट्ठी, पांच तमंचे की लोहे की नाल, दो हथौड़ी, तीन रेती, नट, बोल्ट, रिपिट, कील भी मिली हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed