{"_id":"5fe888ca0f9e307a047cb10e","slug":"software-engineer-daughter-in-law-murdered-15-days-after-marriage-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी के 15 दिन बाद इंजीनियर बहू की हत्या, शव देखकर फफक पड़े मायकेवाले, बोले- इतनी कमजोर नहीं थी हमारी बेटी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: शादी के 15 दिन बाद इंजीनियर बहू की हत्या, शव देखकर फफक पड़े मायकेवाले, बोले- इतनी कमजोर नहीं थी हमारी बेटी...
Mon, 28 Dec 2020 07:16 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में नौबस्ता के केशवनगर में शादी के महज 15 दिन बाद ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता (26) की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला।
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : amar ujala
ससुरालियों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात बताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पति के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या की जानकारी होते ही ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है। शनिवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरजू की मुंह दबाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : अमर उजाला
इतनी कमजोर नहीं थी हमारी बेटी...
मायकेवाले लाड प्यार से पाली अपनी बेटी का शव देखकर फफक पड़े। ससुरालियों का दावा था कि आरजू बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी, इससे उसकी मौत हो गई। लेकिन मायकेवालों ने ससुरालियों के सारे दावों को दरकिनार करते हुए बताया कि आरजू बंगलुरू में इंजीनियर थी।
मायकेवाले लाड प्यार से पाली अपनी बेटी का शव देखकर फफक पड़े। ससुरालियों का दावा था कि आरजू बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी, इससे उसकी मौत हो गई। लेकिन मायकेवालों ने ससुरालियों के सारे दावों को दरकिनार करते हुए बताया कि आरजू बंगलुरू में इंजीनियर थी।
विज्ञापन
नौबस्ता गहोई भवन में आरजू गुप्ता के दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वह रोज एक्सरसाइज करती थी, तीन से चार किमी की दौड़ और शाम का घंटों बैडमिंटन खेला करती थी, इतनी कमजोर नहीं थी उनकी बेटी ऐसे में बाथरूम में गिरकर उसकी मौत कैसे हो सकती है। शादी तय होने पर उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।