फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Two accused arrested for posing as dummy candidates in forest guard recruitment exam

जालोर: वनरक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर बैठा सांचौर का दिनेश, एसओजी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 10:01 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भरतपुर के भारत मीणा की जगह सांचौर क्षेत्र के पुर स्थित साहू की ढाणी निवासी दिनेश कुमार विश्नोई ने परीक्षा दी थी। एसओजी ने दोनों को 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jalore: Two accused arrested for posing as dummy candidates in forest guard recruitment exam
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के मामले में एसओजी ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि भरतपुर जिले के भारत मीणा की जगह जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र के पुर स्थित साहू की ढाणी निवासी दिनेश कुमार विश्नोई ने परीक्षा दी थी। मामले में एसओजी भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र के निठार निवासी भारत मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। भर्ती में नौकरी पाने के उद्देश्य से उसने भरतपुर के ठेकड़ा निवासी डालूराम मीणा से संपर्क किया। आरोप है कि डालूराम ने बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए अपने जयपुर कनेक्शन के माध्यम से सांचौर क्षेत्र के दिनेश कुमार विश्नोई को भारत मीणा की जगह परीक्षा देने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


पांच लाख रुपए में हुआ सौदा
जांच के अनुसार, भारत मीणा की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाने के लिए पांच लाख रुपए का सौदा हुआ था। आरोप है कि डालूराम मीणा ने भारत से पांच लाख रुपए लिए थे। हालांकि, बिचौलिए ने दिनेश कुमार को कितनी रकम दी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसओजी इस पूरे नेटवर्क और भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही

प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक पर भी किया फर्जीवाड़ा
मामले में सामने आया कि सांचौर क्षेत्र के पुर स्थित साहू की ढाणी निवासी दिनेश कुमार विश्नोई पुत्र रघुनाथराम विश्नोई ने परीक्षा केंद्र में भारत मीणा की जगह प्रवेश किया था। आरोप है कि उसने प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक पर अपना फोटो चस्पा किया तथा भारत मीणा के फर्जी हस्ताक्षर भी किए। इस तरह दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देने का मामला सामने आया। एसओजी ने इस मामले में भारत मीणा और दिनेश कुमार विश्नोई को 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। अब जांच एजेंसी बिचौलिए की भूमिका, पैसों के लेन-देन और डमी अभ्यर्थी तैयार करने के नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed