{"_id":"5fe8ccee9244ab6c6b76c46b","slug":"software-engineer-daughter-in-law-murdered-15-days-after-marriage-dowry-murder-fir-against-in-laws","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर बहू की हत्या का मामला, ससुरालवालों पर दहेज हत्या की एफआईआर, आरजू की मौत के बाद भी गुमराह कर रहा था पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंजीनियर बहू की हत्या का मामला, ससुरालवालों पर दहेज हत्या की एफआईआर, आरजू की मौत के बाद भी गुमराह कर रहा था पति
Mon, 28 Dec 2020 07:13 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : amar ujala
कानपुर में नौबस्ता के केशवनगर स्थित माही वाटिका अपार्टमेंट में शादी के महज 17 दिन बाद साफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता (26) की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एफआईआर कॉपी में किसी भी ससुरालीजन के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : amar ujala
पिता नीरज ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें आरजू के बाथरूम में गिरने की जानकारी दी गई थी। वह अपने दोनों बेटोें अमन, अनंत व अन्य रिश्तेदारों संग कानपुर पहुंचे तो बेटी का शव मिला। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरजू की मुंह दबाकर हत्या की गई। पिता ने दहेज के कारण बेटी की हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी। साथ ही ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। पिता का आरोप है कि आरजू की मौत के बाद ससुरालीजन झूठ बोलकर गुमराह करते रहे।
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अमनदीप की बहन ने बेटे अमन को फोन कर बताया कि भाभी बाथरूम में गिर गई हैं। दबाव डालकर पूछा तो कभी बाथरूम में फिसलकर तो कभी गीजर से करंट लगने से बेटी की मौत की वजह बताई। आरोप है कि आरजू का पति अमनदीप भी सच्चाई छिपाता रहा।
पहले बाथरूम का दरवाजा तोड़कर आरजू को बाहर निकालने की जानकारी दी। फिर कुंडी ठीक से न लगी होने के कारण धक्का देने से दरवाजा खुद खुल जाने की बात बताई थी। आरजू के भाई अमन ने बताया कि बहन मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ थी। ऐसे में बाथरूम में गिरने मात्र से उसकी मौत होने की खबर गले नहीं उतर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोनों का झूठ सामने आ गया।
पहले बाथरूम का दरवाजा तोड़कर आरजू को बाहर निकालने की जानकारी दी। फिर कुंडी ठीक से न लगी होने के कारण धक्का देने से दरवाजा खुद खुल जाने की बात बताई थी। आरजू के भाई अमन ने बताया कि बहन मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ थी। ऐसे में बाथरूम में गिरने मात्र से उसकी मौत होने की खबर गले नहीं उतर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोनों का झूठ सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शादी में खर्च किए थे 28 लाख
थाने पहुंचकर आरजू के परिजनों ने अमनदीप को खूब खरीखोटी सुनाई। कहा, शादी में 28 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी अगर और पैसे चाहिए था तो बता देते, बेटी को क्यों मार डाला।
अपनी मर्जी से की थी शादी
अमनदीप ने कहा बंगलूरू में 38 लाख प्रति साल के पैकेज पर नौकरी कर रहा था। अपनी मर्जी से शादी की थी। आरजू की हत्या नहीं की है। दहेज की कोई मांग भी नहीं की थी। इस पर पूछा गया कि अगर उसने आरजू की हत्या नहीं की तो जिसने की हो उसका ही नाम बता दो। इस पर वह चुप्पी साध गया। इसके पहले दोनों पक्षों की थाने में ही नोकझोंक भी हुई।

नौबस्ता गहोई भवन में आरजू गुप्ता के दुखी परिजन
- फोटो : अमर उजाला
संकरे बाथरूम में कोई गिर सकता है...?
आरजू के फूफा श्याम बडेरिया ने बताया कि अमनदीप भी कह रहा था कि बाथरूम में फिसलने से आरजू की मौत हुई। सवाल उठाया कि बाथरूम की लंबाई सात फीट व चौड़ाई चार फीट है। ऐसे में कम चौड़ाई वाली जगह पर कोई कैसे गिर सकता है। पुलिस अगर नौकरानी व सामने फ्लैट में रहने वाले परिवार से पूछताछ करे तो कुछ खुलासा हो सकता है। इसी परिवार के सदस्य ही आरजू को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

महिला की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में अमनदीप इसे एक हादसा बता रहा है। - दीपक भूकर, एसपी साउथ