फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, देखें तस्वीरें...

Sun, 05 Mar 2017 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
raid for gayatri prajapati in uttar pradesh
गायत्री की तलाश में छापेमारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गैंगरेप के आरोपी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में यूपी के कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। शनिवार को कानपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन पुलिस ने गायत्री के करीबियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। बिठूर पुलिस ने एक नामी गिरामी कारोबारी के फार्म हाउस और कत्था फैक्ट्री में छापा मारा।

कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, देखें तस्वीरें...

raid for gayatri prajapati in uttar pradesh
गायत्री प्रजापति
चप्पा-चप्पा खंगाला
गायत्री प्रजापति की तलाश में कानपुर पुलिस बिठूर की एक कत्था फैक्ट्री पहुंची। फैक्ट्री परिसरों का चप्पा-चप्पा खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने गायत्री के करीबी दो और लोगों के यहां छापेमारी की। गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर चित्रकूट की एक महिला ने गैंगरेप और यौन शोषण का आरोप लगाया था।

कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, देखें तस्वीरें...

raid for gayatri prajapati in uttar pradesh
गायत्री की तलाश में छापेमारी करती पुलिस
फैक्ट्री में गायत्री के छिपे होने की सूचना मिली
शनिवार कोे एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी को मंधना-बिठूर रोड स्थित तिरंगा कंपनी के फार्म हाउस और इसी क्षेत्र की हरिओम ग्रामोद्योग कत्था फैक्ट्री में गायत्री के छिपे होने की सूचना मिली तो एडीजी ने एसएसपी को छापेमारी के निर्देश दिए। फिर कल्याणपुर सीओ संजीव दीक्षित सीओ चौबेपुर, बिठूर, कल्याणपुर और पनकी थाने की फोर्स ने तिरंगा कंपनी के फार्म हाउस और कत्था फैक्ट्री में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, देखें तस्वीरें...

raid for gayatri prajapati in uttar pradesh
गायत्री प्रजापति
कर्मचारियों से भी पूछताछ
अंडरग्राउंड, ऊपर और नीचे बने कमरों के साथ पूरे परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। कई लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी देखी गई। कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। इधर, एसएसपी आकाश कुलहरि ने छापेमारी के मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, देखें तस्वीरें...

raid for gayatri prajapati in uttar pradesh
गायत्री की तलाश में छापेमारी करती पुलिस
कई बालू कारोबारी मंत्री के नजदीकी
चित्रकूट की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी को हाथ-पैर मार रही पुलिस बुंदेलखंड के कई धावा बोल सकती है। यहां मंत्री के काफी नजदीकी और भरोसेमंद लोग हैं। इनमें कई बालू कारोबार से जुड़े हैं। यहां की पुलिस ने भी इस संभावना से इनकार नहीं किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed