{"_id":"5a689f5d4f1c1ba2268b64af","slug":"padmaavat-protests-turn-violent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' रिलीज के विरोध ने लिया हिंसक रूप, केरोसिन छिड़क कर अात्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'पद्मावत' रिलीज के विरोध ने लिया हिंसक रूप, केरोसिन छिड़क कर अात्मदाह का प्रयास
Wed, 24 Jan 2018 08:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
25 जनवरी काे रिलीज हाे रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध में गोरक्षा दल के महासचिव मयंक बिधौलिया ने इटावा में फिल्म का प्रदर्शन न रोकने पर आत्मदाह की घोषणा की थी। पूरे देश में पद्मावत काे लेकर विराेध जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रदेशाें काे फिल्म रिलीज करने का अादेश दिया है।
फिल्म पद्मावत का हिंसक विरोध, पुलिस पर पथराव
2 of 5
मयंक बिधौलिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
इटावा में सुबह 9 बजे से गोरक्षा दल के कार्यकर्ता चौराहे पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मयंक बिधौलिया ने केरोसिन शरीर पर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। भड़के गोरक्षकों ने जमकर बवाल मचाया। गोरक्षकों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया।
फिल्म पद्मावत के विरोध में शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन
3 of 5
फिल्म पद्मावत का विरोध
पुलिस ने भी लाठियां बरसाकर गोरक्षकों को वहां से खदेड़ दिया। बवालियों ने माल गोदाम तिराहे के पास आधा दर्जन वाहनों पर पत्थर बरसाकर शीशे तोड़ दिए। सवारियां और चालक जान बचाकर भाग निकले। फिल्म रिलीज करने के विराेध में कुछ युवाओं ने फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर ट्रेन को रोकने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन लोग घायल सिनेमा हाॅल की बढ़ाई गई सुरक्षा
4 of 5
पद्मावत का विरोध
इस पर पुलिस ने उनको वहां से भी खदेड़ दिया। पुलिस ने दर्जन भर गोरक्षा दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। शहर में दो डिजिटल सिनेमा घर हैं। इनमें से एक शास्त्री चौराहा पर मेड मूवी और दूसरा रामलीला रोड पर फन सिनेमा है। इन दोनों सिनेमा घरों में रिलीज होने के साथ ही फिल्में लगतीं है।
विज्ञापन
सिनेमा हाॅल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया
5 of 5
डेमो पिक
सिनेमा घरों में 25 जनवरी को पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म रिलीज के विरोध को देखते हुए सिनेमा घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सिनेमा हाॅल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।