{"_id":"5d29881e8ebc3e6cec0c7401","slug":"mother-killed-8-month-old-son-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां ने दी 8 माह के बेटे को दर्दनाक मौत, दबी जुबान से लोग बोले- कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां ने दी 8 माह के बेटे को दर्दनाक मौत, दबी जुबान से लोग बोले- कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मां ने दी मासूम बेटे को दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कन्नौज जिले में आठ माह के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत चर्चा का विषय बन गई है। बेटी ने मां पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है।
2 of 6
मां ने दी मासूम बेटे को दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने घर पर तीन बच्चों के साथ रहती है। सुबह महिला के आठ माह के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के शोर मचाने पर घर में ही साथ रह रहीं सास पास पहुंचीं तो बच्चे की मौत की जानकारी हुई। महिला की चार साल की बेटी ने अपनी दादी और चाचा को बताया कि मां सुबह से ही बहुत गुस्से में थीं। उन्होंने उसके छोटे भाई को गला दबाकर मार दिया। इस पर परिजन भी महिला पर ही बच्चे की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
3 of 6
मां ने दी मासूम बेटे को दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी मां को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। आरोपी महिला ने बताया कि तीन दिन से उसका बेटा भूखा था। उसे दूध नहीं मिला था। आज उसने बेटे को नीबू और चीनी का घोल पिला दिया, शायद इसी से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मां ने दी मासूम बेटे को दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
आठ महीने के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में कोतवाली पहुंची महिला की मां ने जमकर हंगामा काटा। वह बार-बार महिला पुलिस कर्मियों से घर जाने की गुहार लगाती रही। जब उसकी नहीं सुनी गई तो वह भड़क गई। बार-बार कोतवाली से निकलने का प्रयास करती रही। महिला का पति नगर में ही आटो पार्ट्स की दुकान किए था। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी में काफी दिनों से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
मां ने दी मासूम बेटे को दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी महिला ने कई बार पुलिस से शिकायत कर पति को पकड़वा दिया था। इससे वह 12 मार्च को मुंबई चला गया। वहीं किसी के यहां नौकरी करता है। परिजनों ने उसे बेटे की मौत की सूचना दे दी है। आठ माह के बच्चे की हत्यारोपी मां ने बताया कि उसके ससुरालीजनों ने बेटे का ख्याल नहीं रखा। पति मुंबई चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।