फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी की पत्नी हर्षिता की मौत का मामला, बिहार का एक बड़ा नेता आरोपियों की कर रहा पैरवी

Sat, 13 Jul 2019 06:11 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Jul 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
case of businessman wife died in kanpur city
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
हर्षिता की मौत के मामले में राजनीतिक दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। इसमें बिहार के एक बड़े सत्ताधारी प्रदेश सरकार के नेताओं के जरिए आरोपियों की पैरवी करवा रहे हैं। हर्षिता के पिता पदम अग्रवाल ने इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम को जानकारी दी है।

 
case of businessman wife died in kanpur city
हर्षिता की मौत में साजिश की आशंका, सुबूत मिटाती दिखी सास - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले में हर्षिता के पति उत्कर्ष अग्रवाल, ससुर सुशील अग्रवाल और सास रानू अग्रवाल को जेल भेजा है। पदम अग्रवाल के मुताबिक सुशील के भाई के रिश्तेदार बिहार सरकार में बड़े पद पर हैं। घटना के बाद से उनका दखल जारी है। पदम के मुताबिक सुशील ने इस बारे में अपने रिश्तेदार और बिहार के सत्ताधारी नेता से पूरा मामला बताया।

 
case of businessman wife died in kanpur city
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद उन्होंने लखनऊ के किसी नेता व अधिकारी के जरिए दबाव डलवाया। आशंका है कि शायद इसी कारण से पहले दिन पुलिस ने आरोपी हर्षिता के पति उत्कर्ष व उनके ससुर सुशील को जेल नहीं भेजा था। दूसरे दिन जब पुलिस पर हर्षिता के परिजनों ने दबाव बनाया और एसएसपी से मिले, साथ ही मीडिया का दबाव बना तब पुलिस ने पिता-पुत्र को जेल भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
case of businessman wife died in kanpur city
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
दबाव में हुई कार्रवाई तो नपेंगे अफसर
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने शिकायत सुनने के बाद पदम अग्रवाल व उनके परिवार को भरोसा दिया कि मामले में न्याय होगा। अगर किसी भी स्तर पर कोई दबाव में कार्रवाई करता है और दोषियों को बचाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
case of businessman wife died in kanpur city
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
जस्टिस फॉर हर्षिता की मुहिम में देश का समर्थन
घटना के दूसरे दिन फेसबुक पर जस्टिस फॉर हर्षिता नाम से पेज बनाया गया था। पांच दिन के भीतर ही पेज से देश भर के हजारों लोग जुड़ चुके हैं। वह एक जुट में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं हर्षिता के पिता पदम अग्रवाल ने बताया कि देश भर के कई संगठनों ने संपर्क किया है। जिन्होंने एकजुट होकर हर्षिता को न्याय दिलाने के लिए बड़ा कैंडिल मार्च निकालने की तैयारी शुरू की है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि मार्च कब होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed