उन्नाव जिले के बाद अब फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह युवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। आरोप रिश्ते के चाचा पर है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दोनों पक्ष की पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती के आग लगा लेने की घटना बताई है।
2 of 8
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थानाक्षेत्र में घटना एक अनुसूचित जाति के किसान परिवार में हुई। युवती (18) शनिवार की सुबह घर में अकेली थी। मां गांव के ही एक घर में किसी काम से गई थी। पिता खेत में था। पीड़िता के छोटे चार भाई घर के बाहर खेलने गए थे। बात सुबह लगभग दस बजे की है।
3 of 8
कानपुर हैलट अस्पताल लाया गया
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का रिश्ते में चाचा पड़ोस में रहता था। तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक युवती के अकेला देखकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने घरवालों को सारी बात बता देने की बात कही।
4 of 8
मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर आरोपी चाचा बौखला उठा और उसने केरोसिन उड़ेलकर युवती को जिंदा जला दिया। इसके बाद भाग निकला। आग का गोला बनी युवती घर से बाहर की ओर भागी। गांव के लोग दौड़कर पहुंचे, जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
5 of 8
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इधर, सीओ सिटी केडी मिश्रा, थानाध्यक्ष निशिकांत राय समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। सर्जन डा. नरेश विशाल ने बताया कि पूरा शरीर जला हुआ है।