फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगरेप की शिकार विवाहिता को पति ने ठुकराया, मामले की लीपा-पोती में जुटी पुलिस

Thu, 29 Mar 2018 03:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Husband refused to Gang rape victim
डेमो पिक

दस महीने तक दबंगों के कब्जे में रह कर गैंगरेप की शिकार हुई विवाहिता को पति ने भी ठुकरा दिया। पीड़ित लड़की पिछले दो महीने से पुलिस के चक्कर लगा रही है अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, पुलिस उसके पति की आड़ लेकर लीतापोती कर रही है कि वह अपनी मर्जी से उन दबंगों के पास गई थी। 

 

Husband refused to Gang rape victim
डेमो पिक

मामला यूपी के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक विवाहिता ने बुधवार को मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के न मिल पाने पर क्षेत्राधिकारी के पास पेश होकर उन्हें अर्जी दी। इसमें बताया कि 25 फरवरी 2017 को सुबह करीब 10 बजे गांव के दो सगे भाई और उनका एक अन्य रिश्तेदार उसे यह कहकर वाहन पर बिठा कर ले गए कि उसका पति बहुत बीमार है। इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था करा देंगे। दो मासूम बेटियों को छोड़कर युवती उनके साथ चार पहिया वाहन पर चली गई। युवती ने बताया कि तीनों लोग उसे फतेहपुर जनपद के जाफरगंज ले गए। वहां बंधक बनाकर रखा। फिर कई और जगह घुमाया। इस दौरान बारी-बारी से तीनों दुराचार करते रहे।

Husband refused to Gang rape victim
डेमो पिक

16 जनवरी को वह उनके चंगुल से छूट कर भागी और जसपुरा थाने पहुंची। वहां तहरीर दी। पुलिस ने उसके पति को बुलाकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए वापस भेज दिया। लेकिन पति ने भी अपने साथ इनकार कर दिया है। युवती ने कहा है कि अब उसका कहीं ठिकाना नहीं है। उधर, आरोपियों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। युवती ने अर्जी में कहा है कि पति ने उसे रखने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband refused to Gang rape victim
डेमो पिक

आरोपी उसे अपने साथ रखें या पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेजे। एक हफ्ते के अंदर यह कार्रवाई न होने पर वह आत्महत्या को मजबूर होगी। युवती ने बताया कि क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, इस बारे में जसपुरा थानाध्यक्ष रामऔतार का कहना है कि युवती अपनी मर्जी से गई थी। पति ने धारा 498 में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यायालय में मामला चल रहा है। थानाध्यक्ष का कहना था कि इस धारा में गिरफ्तारी नहीं होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed