फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर भीड़ हिंसा मामले में नया मोड़, साली के बयान के बाद बदल सकती है जांच की दिशा

Fri, 01 Nov 2019 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Nov 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife and after that killed himself
फतेहपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के गाजीपुर क्षेत्र के सिमौर गांव में बुधवार को मायके में रह रही पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले पति को भीड़ द्वारा पीटकर मार डालने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की बहन ने तहरीर में बताया है कि बहन को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जीजा ने खुद पर भी कुल्हाड़ी से इस हद तक वार किए कि उसकी जान चली गई। 
husband brutally murdered his wife and after that killed himself
फतेहपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, छत्तीसगढ़ के लोरमी डबरीपारा वार्ड नंबर दो निवासी याकूब कुरैशी के बेटे निसार कुरैशी ने बुधवार को सिमौर गांव में ससुराल पहुंचकर वहां रह रही पत्नी अप्सरी की कुल्हाड़ी से बेतहाशा वार करके जान ले ली थी। बचाने आईं सास सुगरिया और साली शबनम पर भी हमला किया था। वारदात से गुस्साए लोगों ने घेरकर निसार को इतना पीटा था कि उसकी जान चली गई थी।

 
husband brutally murdered his wife and after that killed himself
फतेहपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
अप्सरी की बहन शबनम ने बहनोई निसार को आरोपी बनातेे हुए रिपोर्ट की तहरीर दी। साथ ही यह भी लिख कर दे दिया कि बहनोई ने वारदात के बाद खुद को लहूलुहान कर मार डाला। फिलहाल पुलिस भी तहरीर के बाद 'खुद को मार डालने' वाली लाइन को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। माना जा रहा है कि तहरीर के इस बदलाव की वजह भीड़ हिंसा में मौत के मामले के तूल पकड़ने और सख्ती का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife and after that killed himself
फतेहपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
सख्ती की स्थिति में हमलावर भीड़ से चिह्नित किए जाने वाले चेहरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तो होगी, साथ ही पुलिस पर भी सवाल उठेंगे। बृहस्पतिवार को अप्सरी का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें लीवर पर धारदार हथियार के हमले की चोट को मौत की वजह बताया गया। शरीर पर करीब सोलह जगह धारदार वार की चोटें थीं। सिर में भी गंभीर चोट मिली।
 
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife and after that killed himself
फतेहपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
अप्सरी के घर वालों ने दामाद निसार के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसओ संदीप तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से निसार के परिवार के पहुंचने पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ श्रीपाल यादव ने कहा कि निसार के परिजनों के आने पर बयान लिए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी अप्सरी के परिवार से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed