फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of a married woman found hanging in the veranda

Gorakhpur News: बरामदे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 29 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman found hanging in the veranda
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 14 ज्ञानचक्षु नगर स्थित बड़ा महुआसर गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर शादी के बाद से ही मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महुआसर निवासी निरंजन निषाद ने 28 नवंबर 2024 को रवीना निषाद से न्यायालय में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिवार के सदस्यों के घर से बाहर जाने के दौरान रवीना ने बरामदे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर रवीना के पिता सुरेंद्र निषाद भी मायके से पहुंच गए। उन्होंने पीपीगंज थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति समेत ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। पिता ने आरोप लगाया कि इसी से क्षुब्ध होकर रवीना ने आत्मघाती कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर रवीना की तीन साल की बेटी है। मां की मौत से बच्ची के सिर से ममता का साया उठ गया। परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed