फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉश कॉलोनी में महिला की हत्या और लूट से सनसनी, परिचित ही हो सकता है 'मास्टमाइंड', तस्वीरें...

Fri, 01 Nov 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Dehradun posh colony Women Murder and Loot case Police Got Clues Photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून की पॉश कॉलोनी दून विहार में लूटपाट के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। प्रथम दृष्टया घटना में किसी परिचित का हाथ होने की बात सामने आ रही है। इसी आधार पर पुलिस की कई टीमों को आरोपी को धरपकड़ को बाहरी राज्यों में भेजा गया है। 

Dehradun posh colony Women Murder and Loot case Police Got Clues Photos
- फोटो : अमर उजाला

जांच पड़ताल में पता चला है कि जो शख्स सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रहा है, वो पीड़ित परिवार का परिचित है। जो एक-दो बार घर पर भी आया हुआ है। इसी आधार पर अधिकारियों ने कई टीम बनाकर उन्हें बाहरी राज्यों में भेजा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। 

Dehradun posh colony Women Murder and Loot case Police Got Clues Photos
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों पर निगाहें गड़ा दीं। सूत्रों के अनुसार फुटेज में गुलशन चड्ढा के मकान से एक शख्स काला बैग लेकर निकलता दिख रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। फुटेज से जाहिर होता है कि घटना में एक ही लुटेरा शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun posh colony Women Murder and Loot case Police Got Clues Photos
- फोटो : अमर उजाला

लूटपाट के दौरान महिला की मौत से लुटेरा भी शायद घबरा गया। पुलिस को तलाशी के दौरान घर से जेवरात के अलावा नोटों की दो गड्डियां भी मिली हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि बदमाश जल्दबाजी की वजह से कैश और जेवरात घर में छोड़ गया। परिजनों की उपस्थिति में पूरे सामान की सूची तैयार की गई है। 

विज्ञापन
Dehradun posh colony Women Murder and Loot case Police Got Clues Photos
- फोटो : अमर उजाला

गुलशन चड्ढा के साथ हुई अनहोनी से पूरा परिवार बदहवाश हालत में है। कोई कुछ नहीं समझ पा रहा है कि आखिर यह क्यों और कैसे हुआ है। पति प्रवेश चड्ढा को पत्नी की मौत से गहरा सदमा लगा है, जबकि बेटे सन्नी और पुत्रवधू दिव्या की आंखाें से आंसू नहीं थम रहे हैं। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि बदमाश लूटपाट के दौरान कितना माल लेकर गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed