{"_id":"5ad8be4e4f1c1b3c0a8b572d","slug":"groom-brother-killed-in-wedding-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की वालाें ने वर पक्ष की महिलाओं पर फेंके फूल ताे शुरु हुअा हंगामा फिर दूल्हे के भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की वालाें ने वर पक्ष की महिलाओं पर फेंके फूल ताे शुरु हुअा हंगामा फिर दूल्हे के भाई की हत्या
Thu, 19 Apr 2018 09:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उन्नाव के अाैरास में तिलक चढ़ाने के दौरान वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष की महिलाओं पर फूल फेंक दिए। इसका विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के छोटे भाई की जमकर पिटाई की। बाद में उसकी गला दाबकर हत्या कर दी।
2 of 4
डेमाे पिक
उन्नाव के मदारीखेड़ा गांव निवासी सूरज पुत्र महेश का विवाह लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के गांव ईशुखेड़ा निवासी रामकुमार की बेटी से तय हुई थी। बुधवार को सूरज का तिलक था। रात लगभग 11 बजे वधू पक्ष के लोग सूरज का तिलक चढ़ा रहे थे। तभी वधू पक्ष की ओर से आए ईशुखेड़ा गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र महावीर, भाई रामदास, भतीजा मोहित पुत्र रामदास के साथ ही मदारीखेड़ा गांव निवासी सुकबीर पुत्र कल्लू वर पक्ष की महिलाओं पर फूल फेंकने लगे।
3 of 4
डेमाे पिक
महिलाओं ने इसका विरोध किया। इस पर वर व वधू पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही वर (दूल्हे) के छोटे भाई गोलू (15) को वधू पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के साथ ही उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गोलू की मौत के बाद सभी ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों और वधू पक्ष के लोगों ने रोका लेकिन कुछ लोग मौके से भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
हत्या की जानकारी मिलते ही एसओ कमलेश्वर यादव मौके पर पहुंचे और आरोपी मुन्नालाल, रामदास व मोहित को हिरासत में लिया है। जबकि सुकबीर अभी भी फरार है। मृतक के बड़े भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बेटे की मौत से मां श्रीदेवी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक गोलू छह भाइयों में सबसे छोटा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।