फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगरेप के बाद संवासिनी की हत्या से मचा हड़कंप

Sat, 06 Jan 2018 08:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
girl killed after gang rape in Samvasini Grah kanpur
संवासिनी गृह में छानबीन के ल‌िये जाती पुल‌िस
संवासिनी गृह में रहने वाली सरोज की गैंगरेप के बाद हत्या की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी, एडीएम जांच को पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हासिल करने के लिए एक्सपर्ट टीम को भी फौरन बुलाया गया।



















 

संदिग्ध हालात में युवती की हो गई थी मौत

girl killed after gang rape in Samvasini Grah kanpur
संवासिनी गृह में जांच करते अध‌िकारी
स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय (संवासिनी गृह) में मंगलवार को संदिग्ध हालात में युवती (28) की मौत हो गई। संवासिनी गृह की महिला कर्मचारी युवती को लेकर हैलट आई थी, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बुधवार को पंचनामे के दौरान युवती के शरीर पर चोटों, छाती से लेकर पेट पर खरोंच और दोनों हथेली पर नीले धब्बे मिले हैं।

 

युवती के इलाज से संबंधित कोई भी कागजात मधु नहीं दिखा पाई

girl killed after gang rape in Samvasini Grah kanpur
पूछताछ करती पुलिस
संवासिनी गृह कर्मचारी मधु ने बताया कि युवती (28) को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे हैलट में भर्ती कराया। जहां जांच बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के इलाज से संबंधित कोई भी कागजात मधु नहीं दिखा पाई। डॉक्टरों ने शव मार्चरी में रखवा दिया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने शव का पंचनामा भरा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की छाती से लेकर पेट तक थे कई खरोंच के निशान

girl killed after gang rape in Samvasini Grah kanpur
संवासिनी गृह में छानबीन
हैलट चौकी इंचार्ज यशपाल ने बताया कि युवती की छाती से लेकर पेट तक कई खरोंच के निशान, दोनों हाथ की गदेलियों पर नीले धब्बे सहित अन्य चोटें हैं।  संवासिनी गृह की कर्मचारी मधु के मुताबिक युवती 22 मार्च 2010 से संवासिनी गृह में थी, जबकि इससे पूर्व वह राजकीय बालगृह में थी और बालिग होने पर उसे यहां शिफ्ट कर दिया गया। घर और परिजनों की कोई जानकारी नहीं होने के चलते मृत्यु के 72 घंटे बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 


 
विज्ञापन

​देर रात पुलिस ने फुटेज हासिल कर जांच शुरू कर दी

girl killed after gang rape in Samvasini Grah kanpur
संवासिनी गृह में छानबीन
युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार शाम काे जब अफसरों काे पता चली तो सबके हाेश उड़ गये। मामला जब लखनऊ में बैठे अफसरों तक पहुंचा तो स्थानीय अफसरों से पूछताछ शुरू हो गई। ​देर रात पुलिस ने फुटेज हासिल कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद एडीजी अविनाश चंद्र, आई आलोक सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार, एडीएम वित्त संजय चौहान, एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर, सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण राय, थानाप्रभारी राजीव सिंह और एसीएम संवासिनी गृह जांच करने पहुंच गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed