फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार का आरोपी होटल मालिक दबोचा, पकड़े गए 29 महिलाओं-27 पुरुषों के साथ ये हुआ

Mon, 16 Dec 2019 05:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 16 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
deoria police exposed sex racket, accused india guest house owner arrest
देवरिया में होटल से पड़की गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घरवालों से बिना बताए होटल पहुंचे युवक-युवतियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो वे गिड़गिड़ाने लगे। कोई पैर पकड़कर माफी मांग रहा था। वे बार-बार कह रहे थे कि साहब हमसे गलती हो गई, जाने दो। पहली बार ही होटल में आए हैं। घरवालों और रिश्तेदार जानेंगे तो बहुत बेइज्जती होगी। किसी को मुंह कैसे दिखाएंगे। पुलिस सारी दलीलों को दरकिनार करते हुए सभी को सख्ती दिखाते हुए वाहन में बैठाकर कोतवाली और महिला थाने ले गई थी। मामला छह महीने पुराना है। इस मामले में सील हुए एक होटल का मालिक अब पुलिस की पकड़ में आ गया है।
deoria police exposed sex racket, accused india guest house owner arrest
होटल से हिरासत में ली गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
देवरिया के स्टेशन रोड पर संचालित तीन होटलों में छह महीने पहले पुलिस ने छापा मारकर 29 महिलाएं और 27 पुरुषों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा था। छह माह से फरार चल रहे इंडिया गेस्ट हाउस के मालिक पीर मोहम्मद कुरैशी को पुलिस ने स्टेशन रोड से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। होटल के चार कर्मचारियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में दस लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया था।
deoria police exposed sex racket, accused india guest house owner arrest
हिरासत में ली गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
17 जून को स्टेशन रोड के इंडिया गेस्ट हाउस, नेशनल पैलेस और सहारा पैलेस में छापे की कार्रवाई कर पुलिस ने 29 महिलाओं और 27 पुरुषों को दबोचा था। पूछताछ के बाद 46 महिला-पुरुष को छोड़ दिया गया था। दस के खिलाफ केस दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ा गया था। होटल के चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। मामले की जांच सीओ भाटपाररानी दिनेश सिंह यादव को दी गई थी। अब वे रुद्रपुर के सीओ हैं। इस मामले में दो लोग फरार चल रहे थे। एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
deoria police exposed sex racket, accused india guest house owner arrest
हिरासत में ली गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को इंडिया गेस्ट हाउस के मालिक पीर मोहम्मद कुरैशी की तलाश थी। शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने पीर मोहम्मद कुरैशी को स्टेशन रोड से दबोच लिया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि इंडिया गेस्ट हाउस के मालिक पीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले के सभी 16 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
deoria police exposed sex racket, accused india guest house owner arrest
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि स्टेशन रोड के अधिकांश होटलों में अय्याशी का धंधा काफी समय से चलता रहा है। पहले भी कई बार हुई कार्रवाई में कई जोड़े पकड़े गए। कुछ दिनों तक धंधा बंद रहता है तो फिर से शुरू हो जाता है। इन होटलों में युवक-युवतियों से ली जाने वाली आईडी न तो तस्दीक की जाती है और न ही उनके आपसी संबंधों के बारे में जानकारी ली जाती है। अधिक रुपये की लालच में युवक-युवतियों को होटल में कमरा भी सहजता से उपलब्ध हो जाता है। स्थानीय लोगों की शिकायत को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed