फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनामी डकैत दस्यु बबुली कोल ने अपने लेटर पैड के जरिए की कुछ एेसी मांग जाे पहुंच गई राजभवन

Wed, 21 Mar 2018 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Mar 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
babuli kol written a demand on his letterhead
डकैत बाबुली काेल
यूपी के बांदा जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक डकैत ने लेटर पैड के जरिए ग्राम प्रधान से रुपयाें की मांग की है। अापकाे जानकर हैरानी हाेगी कि यह मांग  राजभवन और वहां से मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच गई है। अब देखना यह बड़ा दिलचस्प हाेगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। 

 

 
babuli kol written a demand on his letterhead
डेमाे पिक
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन गांव के प्रधान राम प्रकाश ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा था कि हाल ही में साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी दस्यु बबुली कोल ने अपने लेटर पैड पर पत्र भेजकर उससे पांच लाख रुपये कमीशन 15 दिन के अंदर देने को कहा है। पिछले कामों का कमीशन भी मांगा है। चेतावनी दी है कि उसकी यह मांग पूरी नहीं की गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

 
babuli kol written a demand on his letterhead
बाबुली काेल की तलाश में पुलिस
ग्राम प्रधान ने मदद की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी कि उसकी सुरक्षा नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत पुलिस महानिदेशक, अनुसूचित जाति आयोग को भेजे शिकायती पत्र में दस्यु सरगना बबुली कोल द्वारा भेजा गया पत्र भी संलग्न किया है। इस मामले से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। उधर, राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्याधिकारी ने बांदा जिला प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
babuli kol written a demand on his letterhead
कुछ दिन पहले बाबुली काेल गैंग से हुई थी पुलिस की मुठभेड़
दूसरी तरफ फतेहगंज थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने दावा किया कि बबुली कोल का क्षेत्र में आना-जाना नहीं है। बताया कि मौजूदा ग्राम प्रधान और चुनाव में उसके प्रतिद्वंद्वी रहे उम्मीदवार के बीच चुनावी विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें करते आ रहे हैं। डकैतों द्वारा कमीशन मांगने की बात सरासर झूठी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed