फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राेटाेमैक से बड़ा घाेटाला कर इस कंपनी ने 16 बैंकाें काे लगाई हजाराें कराेड़ की चपत

Thu, 01 Mar 2018 07:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
another bank fraud in kanpur
बैंक घाेटाला करने वाली कंपनी
कानपुर के मशहूर काराेेबारी विक्रम काेठारी के बैंकाें काे हजाराें कराेड़ रुपये की चपत लगाने के बाद इससे भी बड़ा एक मामला सामने अाया है। यह कंपनी डॉ एमपी अग्रवाल की श्री लक्ष्मी कॉटसन लिमिटेड के नाम से है। जानिए क्या है 16 बैंकाें से लिए गए हजाराें कराेड़ रुपयाें के गबन का मामला...

 

 

another bank fraud in kanpur
कंपनी के मालिक एम पी अग्रवाल
डॉ एमपी अग्रवाल की कंपनी 'श्री लक्ष्मी कॉटसन' टेक्सटाइल और डिफेंस मैटेरियल बनाती है। कंपनी पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 3904 करोड़ और यूको बैंक के 65 करोड़ अाैर आईएफसीएल के 5 करोड़ बकाया बताए जा रहे हैं। 16 बैंकों से 3972 करोड़ लोन लिया था और अब ये कंपनी डिफाल्टर हो गई है। यह आंकड़ा खुद श्री लक्ष्मी की 31 मार्च 2017 की बैलेंस शीट बता रही है। 
 

 

another bank fraud in kanpur
कानपुर का दूसरा सबसे बड़ा घाेटाला
लक्ष्मी कॉटसन पर 16 बैंकों का अरबों रुपए एनपीए के रूपमे फंस गई है। इसके बाद कर्ज देने वाले कंसोर्टियम की तरफ से सेंट्रल बैंक ने अरबों की वसूली के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक डिफाॅल्ट के मामले में यह विक्रम कोठारी से भी बड़ा घाेटाला है। कोठारी पर 3695 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। कंपनी टेक्सटाइल के 20 उत्पादों के अलावा वाहनों काे ब्लास्ट प्रूफ भी बनाती है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
another bank fraud in kanpur
इस कंपनी ने लगाई 16 बैंकाें काे चपत
कंपनी का मौजूदा घाटा 1646.12 करोड़ रुपये है। दीर्घ अवधी का लोन 2406 करोड़ रुपये है जबकि शार्ट टर्म लोन 937 करोड़ रुपये है। अगर बैलेंस शीट की बात करें तो इतने बड़े लोन की रिकवरी के लिए कंपनी की कुल एसेट्स मात्र 1495 करोड़ रुपये ही है। बैलेंस शीट में कंपनी के पास बैंकों में कुल 2.54 करोड़ रुपये ही जमा हैं। श्री लक्ष्मी कॉटसन को लोन देने वाली बैंकों का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कंसोर्टियम का लीड बैंक है।

 

विज्ञापन
another bank fraud in kanpur
कानपुर में एक अाैर बैंक घाेटाला
इस कंसोर्टियम में सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक, केनेरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एक्जिम बैंक, ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईडीबीआई बैंक, विजया बैंक, कारपोरेशन बैंक, सारस्वत बैंक और आंध्र बैंक शामिल हैं। कंपनी की चार फक्ट्रियां मलवां, औंग, अभयपुर और रेवाड़ी बुजुर्ग में है। इसका रजिस्टर्ड ऑफिस कृष्णापुरम कानपुर में है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed