फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली देख रहा बच्चा अचानक हुआ गायब, फिर लौटा तो बताई ऐसी बात कि चौंक गई मां

Wed, 28 Feb 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Updated Wed, 28 Feb 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
child rape in uttarakhan khatima District
Rape

होली खेलते लोगों को देख रहा बच्चा अचानक गायब हो गया और फिर जब वह लौटा तो उसने अपनी मां को कुछ ऐसा बताया कि जिसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।



मां ने बच्चे से काफी देर तक उसके गायब होने की वजह पूछी तो, पहले बच्चे ने कुछ नहीं बताया। वह काफी डरा हुआ सा था। उसकी मांग काफी देर तक उससे बार बार एक ही सवाल पूछती रही है, लेकिन बच्चा इतना डरा हुआ था कि वह कुछ बोल ही नहीं पा रहा था, लेकिन फिर बच्चे ने बताया...

इस तरह गायब हुआ बच्चा...

child rape in uttarakhan khatima District
Rape - फोटो : Times of India
एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसके पुत्र के साथ एक किशोर द्वारा जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे का मेडिकल कराया गया।

पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने कहा कि 23 फरवरी की शाम सात बजे उसके घर में गांव की होली आई थी। ढोल-नगाड़ों की आवाज के दौरान उसका पुत्र होली देखने के लिए घर से निकला। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन की गई।

इस बीच वह गांव के ही एक किशोर के घर की ओर से आता दिखाई दिया। उसके कपड़े कीचड़ से सने थे और वह घबराया हुआ था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कुछ नहीं बताया।

गांव के ही एक किशोर ने की बच्चे के साथ जबरदस्ती

child rape in uttarakhan khatima District
पुलिस - फोटो : file photo

दूसरे दिन जब बच्चा स्कूल से आया तो घर आने पर रोने लगा। काफी कुरेदने के बाद उसने बताया कि जिस दिन घर पर गांव की होली आई थी, तब आठ बजे गांव का ही एक किशोर उसे पकड़कर ट्रैक्टर की आड़ में लेकर गया और उसके साथ जबर्दस्ती की।

रोने पर उसने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। आरोपी के माता-पिता से शिकायत करने पर उनके साथ गाली गलौच कर राजीनामे का दबाव बनाया गया है।

कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed