फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman body found in Jalandhar hotel come from Jammu to Jalandhar in search of job

जालंधर के होटल में मिला महिला का शव: जम्मू से नौकरी की तलाश में आई थी जालंधर, फंदे से लटका मिली लाश

Fri, 23 Oct 2026 01:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

शहनाज नौकरी की तलाश में जालंधर आई थी और होटल में ठहरी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर-7 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Woman body found in Jalandhar hotel come from Jammu to Jalandhar in search of job
मौत। - फोटो : ANI

विस्तार

जालंधर में थाना नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले ओवल हट होटल के एक कमरे में जम्मू की रहने वाली महिला शहनाज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहनाज नौकरी की तलाश में जालंधर आई थी और होटल में ठहरी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर-7 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि महिला की गतिविधियों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस कमरे की तलाशी लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वहां कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं या नहीं। शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed