फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अस्पताल में कोरोना मरीजों की दाल में निकला कीड़ा, बोले डॉक्टर खा जाते अच्छा खाना, वीडियो वायरल

Sat, 06 Jun 2020 08:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: maggot found in corona patients food
कोरोना मरीजों की दाल में निकला कीड़ा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कारोना संक्रमित मरीजों के इलाज को बनाए गए एल-1 अस्पताल में खाने को लेकर शुरू हुई रार बढ़ती जा रही है। एक ओर मरीजों का खाना डाॅक्टरों द्वारा खा लेने की बात कही जा रही है, वहीं मरीज घटिया खाना बताकर फेंक रहे हैं। शुक्रवार को मरीजों ने दाल में कीड़ा पड़ा होने का वीडियो वायरल किया, जो खासा चर्चा में रहा।


 
Coronavirus: maggot found in corona patients food
दाल में कीड़ा - फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार रात खाना लेकर गए वार्ड ब्वाय से पतली दाल व नमक ज्यादा होने का आरोप लगाकर मरीजों ने विवाद कर दिया। एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में कोरोना मरीजों के लिए 6 डॉक्टरों सहित 25 स्वास्थ्य कर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगी है। मरीजों के भोजन के लिए अस्पताल में रसोई का ठेका है। 30 मई को मरीज भर्ती शुरू होने के दूसरे दिन रसोई बंद मिलने पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे।

 
Coronavirus: maggot found in corona patients food
सब्जी में कीड़ा - फोटो : amar ujala
बाद में मामला शांत हो गया। फिर क्या था कि जो अधिकारी वहां गया भोजन की गुणवत्ता की तारीफ करने लगा। बाद में मरीजों का भोजन व चाय-नाश्ता डाॅक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के खा लेने की शिकायत की गई। यही बात सीडीओ ने कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान कह दी तो डाॅक्टरों को नागवार गुजरी। वे गुरुवार को काली पट्टी बांधकर विरोध पर उतर आए। देर रात जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने डॉक्टरों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: maggot found in corona patients food
मरीजों ने फेंका खाना - फोटो : amar ujala
इस बीच इसी अस्पताल के पांच वीडियो वायरल हो गए। इसमें मरीज घटिया खाना मिलने का आरोप लगा रहे हैं। एक में मरीज पतली दाल, उसमें भी अधिक नमक होने, रोटी जली होने से भोजन फेंक देने की बात कह रहा है। एक वीडियो में तो दाल में कीड़ा पड़ा दिख रहा है। कोरोना मरीजों का कहना है कि मेन्यू के अनुसार तो दूर, खाने लायक सब्जी व दाल नहीं मिल रही है।

 
विज्ञापन
Coronavirus: maggot found in corona patients food
मरीजों ने नहीं खाया खाना - फोटो : amar ujala
डाॅ.नीरज यादव ने बताया कि रात में उनका वार्ड ब्वाय मरीजों के लिए खाना लेकर गया तो मरीजों ने विवाद कर दिया। वे खाना घटिया होने का आरोप लगा रहे थे। किसी तरह मामला शांत किया गया। एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन के नोडल अधिकारी डाॅ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मरीजों द्वारा वायरल किए गए वीडियो उन्होंने भी देखे हैं। भोजन की गुणवत्ता खराब बताई जा रही है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed