फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: पिता के सामने जवान बेटे ने तोड़ा दम, देर से मिला वेंटिलेटर, तीन दिन पहले आया था बुखार

Wed, 21 Apr 2021 01:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 21 Apr 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Corona: Young son died in front of father, delayed ventilator, fever came three days ago
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
कोरोना के इस दौर में रोज मानवता को झकझोर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कल्याणपुर के राजकीय उन्नयन बस्ती में रहने वाले विजय कुमार ने अपने बीमार जवान बेटे सौरभ को वेंटिलेटर दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की।
Corona: Young son died in front of father, delayed ventilator, fever came three days ago
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
हाथ जोड़े, विनती की लेकिन जब उनके बेटे को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनके सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। सौरभ की कोरोना जांच तो निगेविट थी, लेकिन लक्षण कोरोना वाले ही थे। सौरभ (27) की तीन दिन पहले बुखार आया था।
Corona: Young son died in front of father, delayed ventilator, fever came three days ago
खुले में जले शव - फोटो : amar ujala
तबीयत बिगड़ी तो पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो विजय सोमवार को एंबुलेंस से बेटे को लेकर हैलट पहुंचे। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद भी वेंटिलेटर नहीं मिला। नार्मल बेड में ही ऑक्सीजन लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona: Young son died in front of father, delayed ventilator, fever came three days ago
कोरोना से रोज हो रहीं मौतें - फोटो : amar ujala
इस बीच वे वेंटिलेटर के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन कोई इंतजाम नहीं हुआ। उधर, बेटे की हालत खराब होती जा रही थी। डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। विजय सीएमओ से पत्र लिखाकर एंबुलेंस से बेटे को स्वरूपनगर के एक अस्पताल लेकर रात करीब नौ बजे पहुुंचे। यहां भी उन्हें वेंटिलेटर नहीं मिला।
विज्ञापन
Corona: Young son died in front of father, delayed ventilator, fever came three days ago
नहीं हो रहा अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
उन्होंने सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार से फोन कराया। इसके एक घंटे बाद सौरभ को अस्पताल में एडमिट किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने करीब तीन लाख का खर्चा बताया और 50 हजार रुपये पहले जमा कराए। करीब दो घंटे बाद विजय के सामने ही सौरभ की मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed