फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kanpur coronavirus: प्रोटोकॉल के तहत एक दिन पहले दफनाया गया था कोरोना संक्रमित शव

Tue, 14 Apr 2020 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Apr 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Corona patient dies in Kanpur, body was buried under protocol
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट आई। इसके पहले सोमवार को मरीज का शव कोरोना के प्रोटोकॉल के जरिये दफनाया गया था। मेडिकल टीम साथ में कब्रिस्तान पहुंची। परिजनों को शव को छूने तक की अनुमति नहीं दी गई। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उस क्षेत्र को सैनिटाइज भी किया गया। शव दफनाने के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया था।
Corona patient dies in Kanpur, body was buried under protocol
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज का रहने वाला कोरोना संदिग्ध रोगी का चुन्नीगंज स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां सुधार न हुआ तो रेड जोन क्षेत्र का निवासी होने की वजह से डॉक्टरों को कोरोना का शक हुआ।

 
Corona patient dies in Kanpur, body was buried under protocol
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इस पर शुक्रवार को हैलट रेफर कर दिया गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रोगी को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कर्नलगंज के 55 वर्षीय रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona patient dies in Kanpur, body was buried under protocol
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि कानपुर में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमें से एक की मौत हो गई व एक मरीज ठीक हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगी की हिस्ट्री लेने के लिए उसके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक का जमातियों से संपर्क रहा है। साथ ही दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भी आना-जाना रहा है।


 
विज्ञापन
Corona patient dies in Kanpur, body was buried under protocol
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
मृतक का घर चमनगंज में है। यह क्षेत्र पहले से ही हॉटस्पॉट में है, लेकिन इस घटना के बाद उसके घर के आसपास का हॉटस्पॉट एरिया और बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। मृतक जिस निजी अस्पताल में भर्ती था वहां का पूरा एरिया सील किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed