{"_id":"5e8dfb718ebc3e769d013616","slug":"corona-hotspot-in-kanpur-13-areas-declared-red-zone-12-mosques-sealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 13 इलाके रेड जोन घोषित, 12 मस्जिदें सील, तब्लीगी जमात का था आना-जाना, अब प्रतिबंधित क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 13 इलाके रेड जोन घोषित, 12 मस्जिदें सील, तब्लीगी जमात का था आना-जाना, अब प्रतिबंधित क्षेत्र
Wed, 08 Apr 2020 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
कानपुर का हलीम चौराहा किया गया सील
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के 13 मुस्लिम क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर इन क्षेत्रों में आने वाली 12 मस्जिदों को भी सील कर दिया गया है। ये ऐसे इलाके हैं, जहां तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार आना जाना रहा है। अग्रिम आदेशों तक ये इलाके पूरी तरह से सील रहेंगे।
कानपुर का कुली बाजार इलाका किया गया सील
- फोटो : amar ujala
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों पर भी प्रतिबंध लागू होगा। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को भी स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
कानपुर नौबस्ता का मछरिया इलाका किया गया सील
- फोटो : amar ujala
वही लोग जा सकेंगे, जिन्हें पास जारी हुआ होगा। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी छह इलाके रेड जोन घोषित किए गए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने के कारण इन नए इलाकों को अब सील किया गया है। तब्लीगी जमात के लोगों की इन मस्जिदों में सक्रियता रही है। इस दौरान इलाकों के कई लोग भी इनके संपर्क में आए होंगे। इसके चलते उनके इलाके से बाहर जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाकों में पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
सात थाना क्षेत्रों के ये 13 इलाके आज रात 12 बजे से पूरी तरह से सील कर दिए जाएंगे। जिसमें थाना चमनगंज में हलीम स्कूल का क्षेत्र सील किया जाएगा। थाना नौबस्ता में खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद और मदरसा हिदायतउल्ला के क्षेत्र को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने घाटमपुर की सीमाओं को किया सील
- फोटो : amar ujala
थाना कर्नलगंज में हुमायूं मस्जिद का इलाका सील किया जाएगा। थाना बाबू पुरवा में सोफा मस्जिद और मुंशी पुरवा मस्जिद इलाके को सील किया जाएगा। थाना घाटमपुर में कजियानी मस्जिद और सजेती में बड़ी मस्जिद बरीपाल के इलाके को सील किया जाएगा। थाना अनवरगंज में हाजी इनायत मस्जिद, शेख लल्लन मस्जिद और हाता वाली मस्जिद के इलाके को सील किया जाएगा।