{"_id":"5ac4cbda4f1c1bed618b57ad","slug":"congress-up-on-sc-st-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित आंदोलनः भाजपा सरकारों ने की लचर पैरवी, कोर्ट में दलितों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा- कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित आंदोलनः भाजपा सरकारों ने की लचर पैरवी, कोर्ट में दलितों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा- कांग्रेस
Thu, 05 Apr 2018 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देश में हो रहे हंगामों और हिंसा पर कांग्रेस ने कहा है कि यह सब मौजूदा सरकार की दलित विरोधी नीतियों का नतीजा है। दलितों और कमजोर तबकों के लिए 1989 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एससी/एसटी एक्ट पारित किया था।
2 of 4
डेमाे पिक
बांदा में बुधवार को कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा है कि जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय दिया है, उसमें महाराष्ट्र और केंद्र की भाजपा सरकारें पक्षकार थीं। कोर्ट में दलित वर्ग के हितों का मजबूती से पक्ष नहीं रखा गया। सिर्फ खानापूर्ति की गई।
3 of 4
डेमाे पिक
न्यायालय में महाधिवक्ता और सॉलिसिटर जनरल को न भेजकर अतिरिक्त सॉलिसिटर से पैरवी कराई गई। ज्ञापन मेें कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर 20 मार्च को सही आवाज उठाई थी लेकिन भाजपा सरकारों ने कोई तवज्जो नहीं दी। नतीजे में देशभर में दलित आंदोलन फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
आंदोलनकारियों पर लाठी और गोली चलाई गई। एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जानें गईं। ज्ञापन में यह भी कहा कि डा. अंबेडकर और महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार राज्यों को इन पर रोक लगाने और दलित बाहुल्य इलाकों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के निर्देश जारी करे। संसद में कानून बनाया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।