फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री रह चुके इस कांग्रेस प्रत्याशी के पास सिर्फ 1802 रुपये नकद, पढ़िए ये भी

Fri, 05 Apr 2019 03:34 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Apr 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Congress candidate Sriprakash Jaiswal has only Rs 1802 lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल की संपत्ति पांच साल में 32 लाख रुपये बढ़ गई। पत्नी की संपत्ति में पांच लाख 45 हजार रुपये की कमी आई है। 2014 और अब 2019 में दाखिल संपत्ति के ब्योरे को देखे तो श्रीप्रकाश के पास नौ हजार 323 रुपये नकद पिछले चुनाव से कम है। पत्नी के पास भी 42 हजार 279 रुपये नकदी में कम हुई है।
Congress candidate Sriprakash Jaiswal has only Rs 1802 lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
श्रीप्रकाश के बैंक खातों में 24 लाख 44 हजार 895 रुपये कम हुए हैं। पत्नी के खातों में एक लाख 96 हजार 416 रुपये बढ़े हैं। श्रीप्रकाश के जेवरों की कीमत 22 हजार 720 रुपये बढ़ी है। कार हांडा सिटी की कीमत 50 हजार रुपये कम हो गई है। श्रीप्रकाश की कुल संपत्ति 32 लाख 80 हजार 636 रुपये बढ़ी है। पत्नी की कुल संपत्ति पांच लाख 45 हजार 188 कम हो गई है।
 
Congress candidate Sriprakash Jaiswal has only Rs 1802 lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
श्रीप्रकाश के पास नकद 1802 रुपये, पत्नी माया रानी जायसवाल के पास 9320 रुपये, हिंदू अविभक्त कुटंब (एचयूएफ)-50056 रुपये, बैंक में जमा- एसबीआई बिरहाना रोड 35,173.81, एसबीआई पार्लियामेंट नई दिल्ली 4,98,636 रुपये, एफडी 20,00,518, पत्नी के बैंक में जमा  7,50,291.47 रुपये, हिंदू अविभक्त कुटंब-17,359.01 रुपये, म्यूचल फंड 26,61,600 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress candidate Sriprakash Jaiswal has only Rs 1802 lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी के पास बंध पत्र-3250, राष्ट्रीय बचत योजना में पत्नी के पास-84,325 रुपये, वाहन हांडा सिटी मॉडल 2003 कीमत एक लाख रुपये, सोना 40 ग्राम कीमत 1,22,720 रुपये, पत्नी के पास सोना 2443 ग्राम कीमत 74,95,124 रुपये, अन्य संपत्ति 91,07,960 रुपये, पत्नी के पास 2795124, हिंदू अविभक्त कुंटब-2608027, पत्नी के नाम पोखरपुर में मकान-5.30 करोड़, कुल संपत्ति 1,45,28,409.81 रुपये, पत्नी की कुल संपत्ति 11137730.47 रुपये, हिंदू अविभक्त कुंटब-2675489.01 शैक्षिक योग्यता-इंटर, कोई आपराधिक मुकदमा नहीं।
 
विज्ञापन
Congress candidate Sriprakash Jaiswal has only Rs 1802 lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
2014 में दिखाई गई चल अचल संपत्ति
नकद 11125 रुपये, पत्नी माया रानी जायसवाल के पास 51599 रुपये, हिंदू अविभक्त कुंटब-85496, बैंक में जमा 14833 रुपये एसबीपी बिरहाना रोड, 2964390 रुपये एसबीआई पार्लियामेंट नई दिल्ली, 20 लाख की एफडी, पत्नी के बैंक में जमा 553875  रुपये, हिंदू अविभक्त कुंटब-22449 रुपये, शेयर बंध पत्र 322010, पत्नी के नाम 293010, हिंदू अविभक्त कुंटब-3.28 लाख, एलआईसी 104013, पत्नी के नाम 90292, वाहन हांडा सिटी मॉडल 2003 कीमत 1.50 लाख रुपये, सोना 40 ग्राम कीमत एक लाख रुपये, पत्नी के पास सोना 2443 ग्राम कीमत 60 लाख रुपये, अन्य संपत्ति 5581402 रुपये, पत्नी के पास 4690893 रुपये।

कुल संपत्ति-1,12,47,773, पत्नी के पास 11682919 रुपये। हिंदू अविभक्त कुंटब-2469569 रुपये, श्रीप्रकाश की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है और इन कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed