फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्रामः कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश बोले- हुई गवा यार हटाओ माला, नामांकन में कर दी ये गलती

Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate shriPrakash Jaiswal Nomination lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश को मुहूर्त के लिए सवा घंटे का इंतजार करना पड़ा। पहले वह कचहरी में संपर्क करते रहे फिर कलेक्ट्रेट में इंतजार किया। पर्चा दाखिल करने में भी उन्हें एक घंटा लग गया। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में बैठे रहे। दोपहर 12:40 बजे जिलाधिकारी को सूचना मिली कि श्रीप्रकाश जायसवाल कलक्ट्रेट गेट में आ चुके हैं।

Congress candidate shriPrakash Jaiswal Nomination lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
वह समर्थकों के साथ कचहरी में अधिवक्ताओं से संपर्क करते रहे। ठीक 1:15 बजे वह जिलाधिकारी दफ्तर में आए। भारी भीड़ उनके साथ कलेक्ट्रेट में घुसने लगी तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। फिर भी 15-20 लोग उनके साथ अंदर आ गए।
Congress candidate shriPrakash Jaiswal Nomination lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट पहुंचकर वह जिलाधिकारी दफ्तर के सामने एक कमरे में सीट पर बैठ गए। उनकी हाथ में लाल चूनर बंधी थी। माथे पर टीका था। चेहरे पर काफी थकावट दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress candidate shriPrakash Jaiswal Nomination lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, विधायक सोहिल अंसारी, शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्रा साथ में थे। ठीक 2:05 बजे वह नामांकन दाखिल करने कोर्ट में गए। एक घंटे  बाद 3:08 बजे बाहर निकले।
 
विज्ञापन
Congress candidate shriPrakash Jaiswal Nomination lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट में बैठे श्रीप्रकाश जायसवाल एक छोटे लिफाफे में रखी लइया -चना खाते रहे। वह किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे। शंकर दत्त मिश्र और राजीव शुक्ला ने कान में उनसे कुछ बात कही तो मुस्कुरा दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed