फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं महिलाओं को नाेचा और पीटा

Tue, 22 Oct 2019 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Oct 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Karishma made serious allegations against BJP workers
पोलिंग बूथ में घुसने पर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पोलिंग बूथ पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हाथपाई भी हुई।

Congress candidate Karishma made serious allegations against BJP workers
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। पोलिंग बूथ पर हंगामें की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स ने पोलिंग बूथ पहुंच कर मामला शांत करवाया। करिश्मा ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने कहा भाजपा के लोगों ने महिलाओं को नोचा, मारा-पीटा और बदतमीजी की है। भाजपा बौखला गई है।

Congress candidate Karishma made serious allegations against BJP workers
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झड़प शुरू हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन को खराब बताते हुए जबरन घुस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress candidate Karishma made serious allegations against BJP workers
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
वहां पर मौजूद भाजपाईयों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। बताते चलें पूरा मामला मसवानपुर इलाके का है। जहां सूर्य नारायण स्कूल के पास  बूथ नंबर 9, 10, 11 में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। 

विज्ञापन
Congress candidate Karishma made serious allegations against BJP workers
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
वह बूथ जायजा ले रही थीं तभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते देखते मामला तूल पकड़ता चला गया। इस दौरान बूथ पर मौजूद दरोगा से भी करिश्मा ठाकुर की झड़प हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed