{"_id":"5dad65598ebc3e0140319d7d","slug":"congress-candidate-karishma-made-serious-allegations-against-bjp-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं महिलाओं को नाेचा और पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं महिलाओं को नाेचा और पीटा
Tue, 22 Oct 2019 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ में घुसने पर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की पुलिस से हुई झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पोलिंग बूथ पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हाथपाई भी हुई।
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। पोलिंग बूथ पर हंगामें की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स ने पोलिंग बूथ पहुंच कर मामला शांत करवाया। करिश्मा ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने कहा भाजपा के लोगों ने महिलाओं को नोचा, मारा-पीटा और बदतमीजी की है। भाजपा बौखला गई है।
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झड़प शुरू हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन को खराब बताते हुए जबरन घुस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
वहां पर मौजूद भाजपाईयों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। बताते चलें पूरा मामला मसवानपुर इलाके का है। जहां सूर्य नारायण स्कूल के पास बूथ नंबर 9, 10, 11 में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
वह बूथ जायजा ले रही थीं तभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते देखते मामला तूल पकड़ता चला गया। इस दौरान बूथ पर मौजूद दरोगा से भी करिश्मा ठाकुर की झड़प हो गई।