{"_id":"5dadf3d68ebc3e93cd66c9b1","slug":"bomb-blasts-in-kanpur-one-died-and-two-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के अंदर अवैध पटाखों में विस्फोट, छात्र की मौत और दो घायल, गृहस्थी तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर के अंदर अवैध पटाखों में विस्फोट, छात्र की मौत और दो घायल, गृहस्थी तबाह
Mon, 21 Oct 2019 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
अवैध पटाखों में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिधनू के द्विवेदी नगर में सोमवार शाम घर में रखे जा रहे अवैध पटाखों में विस्फोट हो गया जिससे इंटरमीडिएट के छात्र सागर गुप्ता (22) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवैध पटाखों में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
धमाका इतना जोरदार था कि मकान की दीवारें चिटक ने के साथ ही घर में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आस-पास के मकानों में लगे शीशे चिटक गए। बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी ग्रामीण समेत कई अधिकारियों ने जांच की। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में पटाखे (दईमार) मिले हैं जो दिवाली पर बेचने के लिए लाए गए थे। एसएसपी ने सेन पश्चिम पारा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह और बीट सिपाही शिवम यादव को निलंबित कर दिया है।
अवैध पटाखों में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से नर्वल बेहटा निवासी प्रखर अपनी मां संतोष और भाई नमन के साथ पिछले ढाई वर्षों से द्विवेदी नगर निवासी एसके वर्मा के मकान में किराये पर रहता है। उसके पड़ोस में फतेहपुर बिंदकी निवासी संतोषी गुप्प्ता अपने बेटे अमन, अमित और छोटू के साथ रहती हैं। संतोष ने बताया कि उनका बेटा प्रखर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के साथ ही दीपावली के समय घर पर ही पटाखे बेचता था।
सोमवार शाम वह ई-रिक्शे में दो बोरे में दईमार बम लेकर आया था। ई-रिक्शे से पटाखे की बोरी उठाकर रखवाने के लिए मोहल्ले में रहने वाले ट्रक चालक सुरेश गुप्ता के बेटे सागर गुप्ता (22) से मदद मांगी। इसके बाद प्रखर और सागर ई-रिक्शे से पटाखे की बोरी लेकर कमरे में गए तभी अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में सागर के दोनोें पैर उड़ गए वहीं प्रखर के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। हैलट ले जाते समय रास्ते में सागर की मौत हो गई। नर्सिंग होम में भर्ती प्रखर की हालत गंभीर है। सागर इंटरमीडिएट का छात्र था। अमित भी घायल है।
स्टेटस पर बताया, पटाखे फॉर सेल
प्रखर को जानने वालों में इस बात की चर्चा रही कि उसने अपने व्हाट्सएस स्टेटस पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे पटाखों की सेल के बारे में जानकारी दी थी। एक फोटो में वो बम (दईमार) को बेचने के लिए लोगों को ऑफर दे रहा था। एक अन्य फोटो में भारी मात्रा में बम छत पर पड़ा दिखाया जा रहा था। स्टेटस देखने वाले लोगों ने पटाखे खरीदने केलिए उससे संपर्क भी किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि घटना के कुछ देर पहले ही प्रखर ई-रिक्शा में भर के पटाखे लाया था। इससे पुलिस युवक के घर में बारूद का जखीरा होने का आकलन लगा रही है।

रमईपुर, मझावन से खरीदता था पटाखे
सूत्रों की मानें तो मंझावन और रमईपुर में दिवाली पर बड़े पैमाने पर पुलिस से साठगांठ कर अवैध पटाखों का कारोबार शुरू हो जाता है। कुछ लाइसेंस धारक अल्पसंख्यक परिवार के अलावा दर्जनों लोग अवैध तरीके से पटाखों को बेचने का व्यापार करते हैं। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार प्रखर रमईपुर और मझावन से पटाखे कम कीमत पर खरीद कर उसे छोटे दुकानदारों को बेच देता था। मोहल्ले में रहने वाले लोगों की मानें तो प्रखर ने एक महीने पहले से ही पटाखों की खरीद फरोख्त का काम शुरू कर दिया था। पटाखे बिकवाने वाले अपने दोस्तों को भी कमीशन भी देता था।

बांदा तक जुड़े थे युवक केतार
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि प्रखर और उसकेदोस्त मोहल्ले में आए दिन दईमार बमों की टेस्टिंग किया करते थे। कई बार लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन युवक के दबंग होने केचलते सभी शांत हो जाते थे। सूत्रों के अनुसार वह बांदा से भी पटाखे मंगाता था।
अवैध पटाखे का भंडारण करते समय विस्फोट हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अनंत देव, एसएसपी