फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हाड़ कपाने वाली ठंड, कानपुर में 6 की मौत, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से जा रही जान 

Wed, 03 Jan 2018 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
cold wave in UP six dead in Kanpur
कानपुर में जबरदस्त गलन
हाड़ कपाने वाली ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से कानपुर में छह लोगों की मौत हो गई। ठंड से पीड़ित मरीजों के साथ ही ब्लड प्रेशर, दमा के मरीजों की वजह से हैलट अस्पताल का मेडिसिन वार्ड फुल हो गया। उर्सला के आईसीयू में भी मरीजों को जगह नहीं मिल पाई। कई नर्सिंगहोम ने शुल्क बढ़ा दिए हैं। डॉक्टरों ने लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के पुख्ता बंदोबस्त करने की सलाह दी है।


 

हार्ट अटैक के मरीज बढ़ गए

cold wave in UP six dead in Kanpur
कानपुर में जबरदस्त गलन
कानपुर शहर का पारा लगातार लुढ़कने से हार्ट अटैक के मरीज इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि 140 बेड वाले हृदय रोग संस्थान के सभी बेड एक महीने से फुल हैं। 25 से 30 अतिरिक्त मरीजों को विशेष ट्रालियों, स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। हृदय रोगियों के प्रदेश के इस सबसे बड़े अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए घाटमपुर के सियाराम (55) और शारदा नगर की लक्ष्मी देवी (73) की मौत हो गई। सुबह से दोपहर तक तीन अन्य मरीजों की अस्पताल लाते समय मौत हो गई।

 

तीनों को ईसीजी करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया

cold wave in UP six dead in Kanpur
कानपुर में जबरदस्त गलन
अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचते ही तीनों को ईसीजी करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह बनियापुरवा (नवाबगंज) निवासी सोना (65) को दोपहर में गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सोना को भोर पहर ठंड लगी। वह कंपकंपाने लगीं। दोपहर में हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में उन्हें हैलट लाया जा रहा था, पर रास्ते में ही वह बेहोश हो गईं थी। अस्पताल आने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर

cold wave in UP six dead in Kanpur
कानपुर में जबरदस्त गलन
ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है, जो मनुष्य की आयु कम करता है। यह दिल को बहुत नुकसान पहुंचाता है और मृत्यु का कारण बनता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो हार्ट को अधिक काम करना पड़ता है। इससे हार्ट फेल होने का खतरा रहता है। जानें किन चीजों को ध्यान में रख हम ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

डायस्टॉलिक 90 मिमी से अधिक तो हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी

cold wave in UP six dead in Kanpur
कानपुर में जबरदस्त गलन
यदि अठारह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सिस्टॉलिक 140 मिमी से अधिक तथा डायस्टॉलिक 90 मिमी से अधिक है तो रोगी हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी में आता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed