{"_id":"5a4bac644f1c1bc5668b875a","slug":"bitch-feeding-milk-to-goat-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: \"कुतिया की ममता\", देखिये बकरी के बच्चों को कैसे पिलाती है अपना दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: "कुतिया की ममता", देखिये बकरी के बच्चों को कैसे पिलाती है अपना दूध
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
दूध पिलाती कुतिया
”हालातों के आगे जब साथ न जुबाँ होती है,पहचान लेती है खामाेशी में हर दर्द काे वो सिर्फ माँ” होती है। जब बच्चा भूख से बिलखता है ताे मां काे पता हाेता है कि उसका बच्चा भूखा है। इंसान हाे या जानवर मां के अागे ताे खुद भगवान की भी नहीं चलती है। हम अापकाे एक एेसी कुतिया से मिलवाने जा रहे हैं जाे भूखे बकरी के बच्चाें का दर्द नहीं देख पाई। उसकी ममता ने बकरी के बच्चाें की भूख मिटा दी।
Trending Videos
इंसान हो या जानवर, हर मां को बच्चे बेहद प्यारे होते है
बकरी के बच्चाें काे दूध पिलाती कुतिया
इंसान हो या जानवर, हर मां को बच्चे बेहद प्यारे होते है। मां की ममता सिर्फ मानव जाति में ही नही पाई जाती बल्कि यह गुण धरती के हर उस जीव में मौजूद होता है जो मां होती है। मां अपने बच्चाें का लालन पालन करने के लिये कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करती है। सिर्फ अपने बच्चे के लिए ममता तो हर मां में होता है लेकिन कई मां ऐसी भी होती हैं जिनकी ममता हर उस बच्चे के लिए उफन पड़ती है जो किसी कारण से अपनी मां से दूर होते हैं।
अपने पिल्लों के साथ अपना दूध पिलाती है
दूध पिलाती कुतिया
ऐसी ही एक मां कानपुर जनपद के भीतरगाव क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुयी है। जिसकी ममता व प्यार उसके बच्चे के साथ ही ऐसे दो बच्चों को भी मिलता है जो अपनी बीमार मां से दूर है। ये मां कोई इंसान नहीं बल्कि एक घर की पालतू कुतिया है। उसका मातृत्व भी एक बकरी के दो बच्चों के लिए छलकता है उन्हे भी अपने पिल्लों के साथ अपना दूध पिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतिया एक बीमार बकरी के बच्चाें को अपना दूध पिलाती है
एक साथ दूध पीते कुतिया अाैर बकरी के बच्चे
बकरी का बच्चा भी बिना किसी डर व भय के रोजाना अपने पूरे हक के साथ उदरपूर्ति कुतिया के माध्यम से करता है। मामला कानपुर जनपद के भीतरगाव विकास खण्ड के तिवारीपुर गांव में देखने को मिला। यहां हर रोज एक कुतिया एक बीमार बकरी के बच्चाें को अपना दूध पिलाती है। इस गांव के लोग यह दृश्य एक पखवाङे से रोज देखते हैं।
विज्ञापन
बच्चे को आराम से खड़े होकर दूध पिलाने लगी कुतिया
कुतिया अाैर बकरी
तिवारीपुर गांव निवासी शिवबरन यादव ने बताया कि ठंड के चलते एक बकरी बीमार हो गयी उसके दो छोटे छोटे बच्चे है दोनो बच्चे भूख से व्याकुल रहते थे। घर मे एक कुतिया भी पली है। मौजूदा समय मे कुतिया के भी तीन बच्चे है। कुतिया अपने बच्चो के साथ बकरी के भी दोनो बच्चे को आराम से खड़े होकर दूध पिलाने लगी।