फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मदाबाद में 14 अप्रैल को गरजेंगे सीएम योगी, प्रियंका-राहुल करेंगे रोड शो से शक्ति प्रदर्शन

Fri, 12 Apr 2019 05:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
cm yogi vs priynka and rahul before lok sabha elections 2019
राहुल गांधी, मायावती, प्रियंका गांधी और सीएम योगी
लोकसभा चुनाव 2019 में अपने प्रत्याशियों का माहौल बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम आने लगे हैं। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का मोहम्मदाबाद के तकीपुर में सभा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी फर्रुखाबाद में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
cm yogi vs priynka and rahul before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला (फाइल फोटो)
इसके लिए सभास्थल पर समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गांधीनगर तकीपुर के निकट खेत में मुख्यमंत्री की सभा के लिए गुरुवार को भूमि के समतलीकरण का काम चलता रहा। वहां भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।

 
cm yogi vs priynka and rahul before lok sabha elections 2019
सीएम योगी - फोटो : डेमो
14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया कि 14 अप्रैल को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में तकीपुर में मुख्यमंत्री जनसभा करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi vs priynka and rahul before lok sabha elections 2019
राहुल गांधी
जबकि 25 अप्रैल को सदर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद का माहौल बनाने के लिए 24 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा व ज्योति राजे सिंधिया के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

 
विज्ञापन
cm yogi vs priynka and rahul before lok sabha elections 2019
नवजोत सिंह सिद्धू
वह हथियापुर से शहर में रोड शो करेंगे। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू 14 अप्रैल को आएंगे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी फरीद चुगताई ने बताया कि सिद्धू के 14 अप्रैल को आने का कार्यक्रम मिला है। हालांकि सभास्थल अभी तय नहीं हो सका। जबकि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर में रोड शो करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed