फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम ने 'उज्ज्वला और सौभाग्य' का किया बखान, इस आह्वान के साथ ही एक चेतावनी भी दे गए

Fri, 08 Jun 2018 07:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
cm yogi in unnao
सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री-ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज अवधारणों को पूरा करने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उज्ज्वला, सौभाग्य समेत अन्य योजनाओं का बखान किया।




प्रधानों से अपील की कि वह समाज के सबसे आखिरी तबके को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सरकार का सहयोग करें। इस दौरान तीन प्रधानों ने उनसे बात की। साथ ही उज्ज्वला और श्रमिक दुर्घटना बीमा के आश्रितों को योजना से संबंधित प्रमाणपत्र दिए। स्मार्ट गांव के चार प्रधानों को भी सम्मानित किया। 


 

cm yogi in unnao
सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को शहर के निराला प्रेक्षागृह में पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री-ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री और अल्पसंख्यक वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने दीप जलाकर किया। डायट की छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना की।

 

 

cm yogi in unnao
सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा - फोटो : अमर उजाला
संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल से शुरू किए गए ग्राम स्वराज अभियान में चयनित 131 (119 केंद्र और 16 राज्य सरकार द्वारा चयनित, इनमें चार गांव कामन रहे) गांवों के ग्रामीणों को केंद्र सरकार की सात योजनाओं सौभाग्य, उज्ज्वला, जनधन, आयुष्मान, उजाला, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति योजना से आच्छादित किया जा चुका है। इससे अब पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सपना साकार होते दिख रहा है।


रामराज्य की अवधारणा पर उन्होंने कहा कि जिस शासन में रोग, शोक और संताप का कहीं स्थान न हो। उसी रामराज्य को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया है। अभियान में 50 प्रतिशत अनुसूचित जाति और जनजाति वाले गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi in unnao
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी का भी जिक्र किया। कहा कि 2014 से पहले केंद्र सरकार के 100 रुपये में से मात्र 10 रुपये ही आम जनता तक पहुंचते थे। राजीव गांधी ने एक बार खुद यह बात कही थी। अब मोदी सरकार में 100 रुपये में 100 रुपये आम जनता तक पहुंच रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार सरकार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

 
विज्ञापन
cm yogi in unnao
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों से आह्वान किया कि वह भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करने के लिए तहसील समाधान दिवस की तरह ही ग्राम समाधान दिवस का आयोजन करें। इसमें जिले से एक नोडल अधिकारी मौजूद रहे और शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही हो जाए। कहा कि स्वराज की अवधारणा को सही करने के लिए प्रधान की प्रमुख भूमिका हो सकती है। वह गांव को आदर्श गांव बनाने की दिशा में काम करें और विकास के पथ पर ले जाएं।


सीएम ने कहा कि पंचायतों के खातों में खूब पैसा है। इसलिए प्रधान समितियों के साथ बैठकर विकास योजनाओं की कार्ययोजना बनाएं और उन पर समयबद्ध ढंग से काम करें। वहीं चेतावनी भी दी कि योजनाओं में पारदर्शी ढंग से काम करें। यदि शासनस्तर से जांच में कहीं भी खांमी पाई गई तो प्रधान और सचिव पर कार्रवाई भी की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed