फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी की हुंकार..संकटमोचन मंदिर पर हमले के आरोपियों को बचाने वालाें के हाथ में सुरक्षित नहीं देश

Sun, 21 Apr 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha elections 2019
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जीत की हुंकार भरते हुए कहा कि अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ और संकटमोचन मंदिर पर हमले के आरोपियों को बचाने वाली सपा-बसपा के हाथ में देश सुरक्षित नहीं रह सकता है।

 
cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha elections 2019
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर बोला हमला (फाइल फोटो)
कांग्रेस व सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के लोग और कांग्रेसी आतंकवाद का साथ देने वाले हैं। वह शनिवार को फर्रुखाबाद व औरैया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

 
cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha elections 2019
राहुल गांधी, मायावती, प्रियंका गांधी और सीएम योगी
इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही किसानों और नौजवानों को लुभाने की कोशिश की। फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में मोहम्मदाबाद के गांव तकीपुर में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि बाटला हाउस कांड के आरोपियों की पैरवी करने कांग्रेस के सलमान खुर्शीद क्यों गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha elections 2019
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आलू किसानों की रग पर भी हाथ रखा और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने का भरोसा दिया। सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में औरैया के बिधूना तहसील के पीछे मैदान में हुई जनसभा में आतंकवाद व नक्सलवाद के मुद्दे को उछाला।

 
विज्ञापन
cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा 37 व 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और सपना देश में प्रधानमंत्री बनने का देख रही हैं, जो कांग्रेस 55 साल के शासनकाल में लोगों के खाते नहीं खुलवा पाई वह क्या कर सकती है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना तंज कसा कि कन्नौज से हर बार आप लोग एक ही परिवार के सदस्य को जिताकर हंसी के पात्र बनते हैं। परिवार वाद छोड़िए और भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली भेजिए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हो सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed