{"_id":"5cb9eec4bdec221447634618","slug":"cm-yogi-attacks-on-akhilesh-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने बोला गठबंधन पर हमला, कहा..'अखिलेश यादव सैफई के किसी जमींदार के यहां भैंस चरा रहा होता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने बोला गठबंधन पर हमला, कहा..'अखिलेश यादव सैफई के किसी जमींदार के यहां भैंस चरा रहा होता'
Fri, 19 Apr 2019 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
इटावा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग द्वार लगाए गए 72 घंटे के प्रतिबंध के बाद चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर में कहीं कोई नरमी दिखाई नहीं दी। शुक्रवार को उन्होंने भाषण की शुरुआत हनुमान जयंती की शुभकामना और तीन दिन बजरंग बली के दर्शनों के व्याख्यान के साथ की। इसके बाद उन्हाेंने अखिलेश यादव के साथ मायावती और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि बजरंग बली की ही शक्ति है कि आज कुछ लोग जनेऊ दिखाकर वोट मांग रहे हैं। अपने 36 मिनट के भाषण में उन्होंने मोदी और अपने काम के नाम पर जनता से वोट मांगे। सपा और बसपा ने विभाजन की दीवारों को और चौड़ा करने का काम किया जबकि, व्यक्ति को जाति, भाषा और मजहब के नाम पर बांटना लोकतंत्र का उपहास है।
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मंत्री सुखदा से मिलते सीएम योगी
इटावा के रामलीला मैदान पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा के गठबंधन पर तंज कसा कि मायावती ने कहा था कि अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो अखिलेश यादव सैफई के किसी जमींदार के यहां भैंस चरा रहा होता। अब किस हैसियत से मंच साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर बोला हमला (फाइल फोटो)
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ लेने के साथ कहा था विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। इसी आधार पर उन्होंने सभी वर्गों के लिए शौचालय, आवास, बिजली, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा, मुद्रा लोन और किसान सम्मान निधि जैसे योजनाएं शुरू कीं। आतंकवाद और नक्सलवाद को मोदी सरकार ने 270 जिलों से 5-6 जिलों तक समेट दिया है।
विज्ञापन
इटावा रैली में जनता का अभिवादन स्वीकर करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने इटावा की स्थानीय राजनीति पर भी तंज कसते हुए कहा कि रामशंकर कठेरिया जैसे बड़े नेता को इसलिए यहां लाए हैं ताकि आप लोगों का कोई बाल बांका नहीं कर सके। तुष्टीकरण की राजनीति पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों का पहला अधिकार मुस्लिमों का है।