फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादी इंदिरा गांधी से हुई प्रियंका गांधी की तुलना, तो बोलीं...'मैं इंदिरा जी के सामने कुछ भी नहीं'

Fri, 19 Apr 2019 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi attacks modi in roadshow for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभा के दौरान जनता को संबोधित करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुना है। इसकी सबसे बड़ी वजह है प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी की झलक दिखाई देती है। अक्सर प्रियंका से कार्यकर्ता कहते हैं कि वो बिलकुल अपनी दादी जैसी हैं। कांग्रेस इस चुनाव में अपनी खोई हुई सत्ता फिर से हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को प्रियंका गांधी कानपुर लोकसभा सीट और अकबरपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए रोड शो करने पहुंची।

 

 

priyanka gandhi attacks modi in roadshow for lok sabha elections 2019
अकरबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल को पगड़ी पहनाती हुईं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने जब भाजपा का नाम लिया तो अचानक से मोदी मोदी के नारे गूंजने लगे।रोड शो की शुरुआत से पहले प्रियंका गांधी ने कानपुर में नुक्कड़ सभा में बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशना साधा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ वादे करती है, निभाती नहीं है। 

 

priyanka gandhi attacks modi in roadshow for lok sabha elections 2019
कानपुर में नुक्कड़ सभा के दौरान पीएम मोदी पर प्रियंका ने साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका का इतना कहना था कि वहां मौजूद कुछ मोदी प्रशंसकों ने मोदी मोदी की नारे बाजी शुरु कर दी। आपको बताते चलें कि प्रियंका ने चकेरी एयरपोर्ट से निकलने के बाद रामादेवी पर जनसभा में कहा कि जनता अब जुमलों से ऊब चुकी है। बदलाव चाहती है। यह सरकार सिर्फ झूठ बोलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi attacks modi in roadshow for lok sabha elections 2019
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

आलम यह है कि बनारस में एयरपोर्ट के पास एक ऐसी सड़क बनाने का श्रेय ले लिया जो कांग्रेस शासन में पास हुई थी। प्रियंका शाम 4.57 मिनट पर चकेरी एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से आईं। चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आने का निर्धारित समय 3 बजे था। रोड शो के दौरान जब कांग्रेस के समर्थकों ने प्रियंका गांधी की तुलना दादी इंदिरा गांधी से की तो प्रियंका ने कहा मैं इंदिरा जी के सामने कुछ भी नहीं हूं लेकिन जो सेवा की भावना उनके दिल में थी, मेरे दिल में है, मेरे भाई के दिल में है। ये सेवा की भावना हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता है। हम सेवा करेंगे आप चाहें मौका दें या न दें।

 

विज्ञापन
priyanka gandhi attacks modi in roadshow for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कानपुर स्मार्ट सिटी बन रहा है, बदल गया होगा पर यहां का हाल तो आप लोग देख ही रहे हैं। एयरपोर्ट से वाहनों के काफिले के साथ वे शाम 6.08 बजे घंटाघर चौराहे पर पहुंची। यहां दोपहर से ही भीड़ जमा थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed