फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: पुलिस को पहले गुलाब दिए, फिर मारे पत्थर, हिंसा में बच्चों को बनाया ढाल

Sat, 21 Dec 2019 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
citizenship amendment act: gave roses to police first, then throw stones
नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के यतीमखाना पर पहले तो पुलिसवालों को गुलाब के फूल दिए गए। इसके थोड़ी देर बाद ही उन पर पथराव शुरू हो गया। राहगीर जान बचाकर भागे। पुलिस उन्हें बचाने के बजाय खुद बचने के लिए भागती नजर आई।
Trending Videos
citizenship amendment act: gave roses to police first, then throw stones
कानपुर में नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए सुबह से ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय था। करीब 11 बजे एसएसपी अनंत देव और डीएम विजय विश्वास पंतएकता चौकी पर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे एडीजी प्रेम प्रकाश और कमिश्नर भी वहां पहुंच गए।
citizenship amendment act: gave roses to police first, then throw stones
कानपुर में नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। नमाज अदा होने से पहले 1:20 बजे एडीजी फोर्स के  साथ मार्च करते हुए यतीमखाना मस्जिद की तरफ जायजा लेने पहुंचे। नमाज के बाद एसपी पूर्वी यतीमखाना की तरफ आए, तो उनके पीछे कुछ लोग गुलाब के फूलों से भरा थैला लेकर आए। उन लोगों ने पुलिसवालों को गुलाब के फूल देकर अमन और शांति का भरोसा दिलाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
citizenship amendment act: gave roses to police first, then throw stones
कानपुर में नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी ही देर में हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई और पथराव शुरू हो गया। कानपुर में हुई हिंसा के साजिशकर्ताओं ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बच्चों को ढाल बनाया और उनके पीछे रहकर पथराव कर आगजनी की। यही वजह रही कि पुलिस को कार्रवाई करने में थोड़ी मुश्किल हुई। जब बच्चे किसी तरह से हटे तब पुलिस ने लाठी भांजी, आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
citizenship amendment act: gave roses to police first, then throw stones
कानपुर में नागरिकता कानून का विरोध - फोटो : अमर उजाला
यतीमखाना, परेड का बवाल हो या बाबूपुरवा में आगजनी का मामला हो। उपद्रवियों ने पूरी तरह साजिश रचने के बाद हिंसा को अंजाम दिया। दोनों जगहों पर हजारों उपद्रवियों के आगे बच्चे रहे। उनकी साजिश में फंसकर बच्चों ने पुलिस पर पथराव किया। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि भीड़ के आगे बच्चों को बचाया गया। उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उनके हाटने के बाद हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed