फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नशे में गाड़ी चला रहा था चालक, घायल बोले- उसे रोका गया…लेकिन वह नहीं माना, मासूम समेत चार की हो गई मौत

Thu, 06 Mar 2025 06:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Mar 2025 06:28 AM IST
सार

Chitrakoot Accident News: सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में डंपर और पिकअप में भिड़ंत होने से मां-बेटी सहित चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी आपस में पारिवारिक व रिश्तेदार हैं। एक युवती तो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी के भी बाद ससुराल भी नहीं जा पाई थी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Chitrakoot Accident Driver was driving in inebriated condition injured said he was stopped but did not listen
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala

Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट जिले में शराब के नशे में गाड़ी चलाने की वजह से मासूम सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हैं। छह की हालत गंभीर है। इन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मरने वाली एक परिवार की महिलाएं हैं। वह रिश्ते में मां-बेटी, नातिन और समधन हैं।



हादसा बुधवार तड़के झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के नाले के पास हुआ। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे सफाई मजदूरों से भरी पिकअप डंपर से टकरा गई। पिकअप में 26 लोग सवार थे। पुलिस ने पिकअप चालक मनीष कुमार के खिलाफ शराब के नशे में गाड़ी चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Chitrakoot Accident Driver was driving in inebriated condition injured said he was stopped but did not listen
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala

काम समाप्त होने के बाद हो गया था हिसाब
जनपद बांदा के थाना कालिंजर क्षेत्र के गड्डिहा निवासी छोटेलाल (21) ने बताया कि गांव के आपस में रिश्तेदारी के 26 लोग 12 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में सफाई कार्य के लिए मेठ सुनील कुमार के साथ गए थे। मंगलवार की रात दस बजे पूरा काम समाप्त होने के बाद ज्यादातर लोगों का हिसाब हो गया।

Chitrakoot Accident Driver was driving in inebriated condition injured said he was stopped but did not listen
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala

सामने से आए एक ट्रक से हो गई टक्कर
इसके बाद सभी अपने गांव की पिकअप से गांव लौट रहे थे। बुधवार की सुबह लगभग चार बजे जैसे ही उनकी पिकअप हाईवे के शिवरामपुर भरतकूप के बीच नाले के पास पहुंची, तो सामने से एक ट्रक आया। तब उनके चालक मनीष कुमार ने पिकअप किनारे कर ली। इसके बाद जैसे ही आगे बढ़ा, तो सामने से आए डंपर से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot Accident Driver was driving in inebriated condition injured said he was stopped but did not listen
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala

मासूम समेत हो गई चार की मौत
टक्कर होते ही डंपर छोड़ चालक भाग निकला। जानकारी होते ही भरतकूप थाना प्रभारी मनोज कुमार व शिवरामपुर चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी मय फोर्स पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनके ही गांव की केसर देवी (63) उनकी बेटी सपना देवी (21) की मौत हो गई। कुछ देर बाद केसर की नातिन मनु (14) और उनकी समधन कुसमा देवी (51) की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Chitrakoot Accident Driver was driving in inebriated condition injured said he was stopped but did not listen
Chitrakoot Road Accident - फोटो : amar ujala

ये लोग हुए हैं घायल
इसके अलावा गडिडहा के हरिनाम (55), प्रशांत (25), मनीष कुमार (14), नीलकंठ (70), शकुंतला देवी (65), मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र के खराबा निवासी पूनम देवी (35) उसका पति सुनील कुमार (40), मानवी (12), शोभित (3), दूसरी बेटी जनपद पन्ना के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के सहपुरा निवासी रत्ना देवी (30) उसका पति राजकुमार, उसका पुत्र मानव (10), कल्लू (7), संजू (5), तीसरी बेटी निवासी जनपद बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र के गंगा पुरवा निवासी वर्षा देवी (25) उसका पति संजय, पुत्री पूर्वी (5), राशि (3),रजनी देवी (40) , उसका पुत्र रंजीप (14), छतरपुर जिले के थाना चंदला के सरवई निवासी वंदना देवी (22), पुत्र यश (3) और बांदा के थाना कालिंजर क्षेत्र के सड़ा निवासी श्रीकेशन (67) घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसमें छह का जिला अस्पताल में इलाज हुआ बाकी अपने गांव अन्य वाहन से चले गये। इसमें श्रीकेशन, शकुंतला, वंदना, मनीष की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed