फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'जिंदा हूं कि मर गया', दबंगों ने पीटने के बाद किया ये काम; गोविंद हत्याकांड में दोस्त शिवम का बड़ा खुलासा

Wed, 05 Mar 2025 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Mar 2025 12:11 PM IST
सार

कानपुर के गोविंद पाल हत्याकांड में घायल दोस्त शिवम ने बड़ा खुलासा किया है। दबंगों ने नाक के पास उंगली लगाकर देखा जिंदा हूं कि मर गया। आरोपियों में से एक ने कहा कि इन सबको उठाकर नहर में फेंक दो। 

विज्ञापन
Kanpur Govind Pal murder case New reveal Govind Pal friend Shivam told Story to police
Kanpur Govind Pal murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद पाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हैलट में भर्ती गोविंद पाल के दोस्त शिवम ने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताई हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि कार से टक्कर मारने के बाद फौजी मनोज यादव और उसके साथियों ने लाठी डंडों से पीटा। सिर में चोट लगने से दीपक बेहोश हो गया और गोविंद की मौके पर मौत हो गई। शिवम ने बताया कि मुझे भी बेहोशी आ रही थी। इतने में एक पीली टीशर्ट पहने युवक ने मेरी नाक पर उंगली लगाकर देखा कि मैं जिंदा हूं कि नहीं। 
Kanpur Govind Pal murder case New reveal Govind Pal friend Shivam told Story to police
गोविंद पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरे ने मेरी छाती में धक्का देना शुरू किया। डर के कारण मैंने कोई हरकत नहीं की। तब वो मुझे मरा समझ वह भाग निकले। बीते एक मार्च को प्रधान के भतीजे गोविंद पाल की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने घायल शिवम और दीपक के बयान लिए। दोनों ने बताया कि गोविंद के दोस्त आदि का विवाद निपटाने के लिए फौजी मनोज यादव के गांव पहुंचे थे। 

 
Kanpur Govind Pal murder case New reveal Govind Pal friend Shivam told Story to police
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदि और उसके लोगों पर हमला कर फायरिंग की। इस दौरान दीपक, गोविंद और शिवम एक ही स्कूटी पर भागे। मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ कार से उनका पीछा किया और स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी उतरे और लाठी-डंडों, लात-घूंसों से तीनों पर हमला कर दिया जिसमें गोविंद की मौके पर मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Govind Pal murder case New reveal Govind Pal friend Shivam told Story to police
हादसे के बाद टूटी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर शाम डॉक्टरों ने शिवम की टूटी हुई टांग का ऑपरेशन किया। शिवम के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने कहा कि इन सबको उठाकर नहर में फेंक दो। इसपर दूसरे आरोपी ने कहा था कि हम सब फंस जाएंगे। तब सभी आरोपी वहां पर सबको मरा समझ कर मौके से भाग निकले थे।

 
विज्ञापन
Kanpur Govind Pal murder case New reveal Govind Pal friend Shivam told Story to police
थाने के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पश्चिम बृजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में विरोधाभास है। हालांकि उनके बयानों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed