फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहब, हद कर दी! परीक्षाएं तो खूब देखी होगी पर 'ऐसा नजारा' पहली बार देखिए

Wed, 14 Mar 2018 03:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
children taking examination in register page
परीक्षा देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में परीक्षा के नाम पर बड़ा मजाक किया जा रहा है। झींझक ब्लाक के बनीपारा महाराज गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए कापी नहीं खरीदी गई।



 
children taking examination in register page
रजिस्टर के पन्ने में परीक्षा दे रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों ने भी परीक्षा के नाम पर लापरवाही कर हद कर दी। स्कूलों में परीक्षा जैसा माहौल कहीं नजर नहीं आ रहा है। बच्चे झुंड बनाकर कापियां लिख रहे हैं, कई जगह तो किताब रखकर बच्चे प्रश्र पत्र हल करते नजर आए।
children taking examination in register page
रजिस्टर के पन्ने में परीक्षा दे रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय बनीपारा महाराज में पंजीकृत 62 में केवल 32 बच्चे मौजूद थे। परीक्षा कराने के लिए कापियां शिक्षकों को खरीदनी थी। लेकिन यहां कापियां नहीं खरीदी गई जिससे बच्चे रजिस्ट्रर के पेज फाड़कर उसमें परीक्षा की औपचारिकता निभा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
children taking examination in register page
रजिस्टर के पन्ने में परीक्षा दे रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
हेड मास्टर अमित कुमार सचान ने बताया कि कापियां खत्म हो गई हैं। केवल एक दिन की परीक्षा में कापियां खत्म होने के सवाल पर वह चुप हो गए। वहीं बच्चों ने बताया कि सोमवार को भी रजिस्ट्रर के पेज में ही परीक्षा कराई गई थी। कापियां नहीं लाई गई हैं। प्राथमिक विद्यालय अजईपुरवा में 40 में 32 बच्चे परीक्षा देने आए थे।

वंशी निवादा प्राथमिक विद्यालय में एक कमरे में बच्चे परीक्षा के समय हुड़दंग मचा रहे थे। यहां 42 में 35 बच्चे आए थे। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि रजिस्टर के पन्ने पर परीक्षा कराना बड़ी लापरवाही है बुधवार को वह स्कूल का निरीक्षण कर दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed